{"_id":"632033606cef427e44534857","slug":"mou-signed-between-the-gujarat-government-and-vedanta-foxconn-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले का हब बनेगा गुजरात, सरकार और वेदांत-फॉक्सकॉन ग्रुप के बीच हुआ एमओयू","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gujarat: सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले का हब बनेगा गुजरात, सरकार और वेदांत-फॉक्सकॉन ग्रुप के बीच हुआ एमओयू
Tue, 13 Sep 2022 02:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:21 PM IST
सार
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, दोनों कंपनियां गुजरात में यूनिट लगाने के लिए 1,54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे राज्य में एक लाख रोजगार का सृजन होगा।
विज्ञापन
गुजरात सरकार व वेदांता ग्रुप के बीच एमओयू साइन
- फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात के गांधीनगर में सरकार और भारतीय कंपनी वेदांता और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की दिग्गज फॉक्सकॉन ग्रुप के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव व गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वेदांता और फॉक्सकॉन ग्रुप की साझा सेमीकंडक्टर इकाई गुजरात में लगने जा रही है। उन्होंने कहा, यह कदम भारत को आत्मनिर्भर सिलिकॉन वैली की तरफ बढ़ने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, राज्य में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले विनिर्माण इकाई से यह क्षेत्र इसका हब बनेगा। उन्होंने कहा, अभी तक सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले को छोड़कर बाकी का निर्माण हमारी फैक्ट्रियों में किया जा सकता था।वहीं इस मौके पर भूपेंद्र पटेल ने कहा, दोनों कंपनियां गुजरात में यूनिट लगाने के लिए 1,54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे राज्य में एक लाख रोजगार का सृजन होगा।
विज्ञापन