{"_id":"581b282e4f1c1bc132437766","slug":"mother-launches-token-milk-with-vitamin-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी ने उतारा विटामिन डी युक्त टोकन दूध ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
मदर डेयरी ने उतारा विटामिन डी युक्त टोकन दूध
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
mother dairy
दूध एवं दुग्ध उत्पादों की प्रमुख कंपनी, मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए ‘विटामिन डी’ से युक्त टोकन दूध को लांच किया है। यह दूध मदर डेयरी के सभी बूथ और टोकन दूध के अन्य बिक्री केंद्रों के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी विज्ञप्ति के मुताबिक, मदर डेयरी का विटामिन ए व डी से युक्त दूध इसकी सभी मोबाइल बिक्री यूनिटों पर 36 रुपये प्रति लीटर की मौजूदा दर पर ही उपलब्ध होगा। इस लांच के अवसर पर मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य शोध एवं विकास अधिकारी, डॉ. टीएसआर मुरली ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भारत में विटामिन ए और डी की कमी वास्तव में चिंता का विषय है जिससे दृष्टि दोष, ऑस्टियोपोरोसिस एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं पैदा होती हैं।
विज्ञापन
इसलिए इन प्रमुख विटामिनों से दूध को युक्त किया जाना ग्राहकों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है ताकि इन पोषक पदार्थों से उनकी दैनिक आवश्यकताएं पूरी हो सकें। मदर डेयरी के विटामिन डी युक्त दूध के स्वाद, प्रकृति और खुशबू में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। इस नई पहल के बाद 2016 के अंत तक विटामिन ए व डी से युक्त दूध पॉली पैक में भी मिल पाएगा।
विज्ञापन