फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Most professionals in India looking for new job in 2025; job search tougher than ever

Survey: भारत में नौकरियों पर हुई शोध में चिंता बढ़ाने वाले खुलासे, आवेदन से पहले सावधानी क्यों जरूरी? जानें

Mon, 20 Jan 2025 06:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 20 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

LinkedIn Survey: लिंक्डइन के अनुसार, 49 प्रतिशत नौकरी चाहने वाले पहले से कहीं अधिक नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रतिक्रिया कम मिल रही है। लिंक्डइन ने बताया है कि एक-चौथाई (27 प्रतिशत) से ज्यादा एचआर पेशेवर आवेदनों की समीक्षा करने में प्रतिदिन 3 से 5 घंटे बिताते हैं और 55 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें मिलने वाले नौकरी आवेदनों में आधे से भी कम सभी मानदंडों को पूरा करते हैं। रिपोर्ट में और क्या है, आइए जानें।

विज्ञापन
Most professionals in India looking for new job in 2025; job search tougher than ever
नौकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेशेवरों को ध्यान में रखकर बनी सोशल मीडिया नेटवर्क लिंक्डइन के नए शोध के अनुसार, भारत में बड़ी संख्या में पेशेवर इस साल नई नौकरी की तलाश में हैं, लेकिन यह तलाश अब पहले से कहीं अधिक कठिन हो गई है। दो तिहाई से अधिक (69 प्रतिशत) भारतीय मानव संसाधन पेशेवरों का मानना है कि किसी भूमिका के लिए योग्य प्रतिभाओं को ढूंढना अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। शोध के अनुसार 2025 में पेशेवरों के लिए नौकरी के लिए आवेदन करने और नौकरी पाने के तरीके में कई बदलाव आए हैं।

विज्ञापन

नौकरियों के आवेदन अधिक हो रहे, पर जवाब कम आ रहा

लिंक्डइन के अनुसार, 49 प्रतिशत नौकरी चाहने वाले पहले से कहीं अधिक नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रतिक्रिया कम मिल रही है। नौकरी देने वालों के लिए भी यह स्थिति चुनौतीपूर्ण है। लिंक्डइन ने बताया है कि एक-चौथाई (27 प्रतिशत) से ज्यादा एचआर पेशेवर आवेदनों की समीक्षा करने में प्रतिदिन 3 से 5 घंटे बिताते हैं और 55 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें मिलने वाले नौकरी आवेदनों में आधे से भी कम सभी मानदंडों को पूरा करते हैं।

विज्ञापन

जानकार बोले- बाजार में नौकरी मिलना हुआ कठिन

लिंक्डइन इंडिया की करियर विशेषज्ञ और वरिष्ठ प्रबंध संपादक नीरजिता बनर्जी ने कहा, "बाजार में नौकरी मिलना कठिन हुआ है। शोध के निष्कर्ष  भारतीयों नौकरीपेशा लोगों को नौकरी की तलाश में अधिक सोच-समझकर कदम उठाने के लिए चेता रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अधिक रणनीतिक और सोच-समझ कर कदम उठाने से आपको चुनौतीपूर्ण नौकरी बाजार में भी नए अवसर और करियर में सार्थक सफलता मिल सकती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

60% पेशेवर किसी नए उद्योग या क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार

यह शोध सेंससवाइड की ओर से 27 नवंबर से 16 दिसंबर, 2024 के बीच 22,010 उत्तरदाताओं के बीच और 28 नवंबर से 18 दिसंबर, 2024 के बीच 8,035 वैश्विक मानव संसाधन पेशेवरों के बीच सर्वे के बाद तैयार की गई है। जहां यह सर्वे किया गया उन देशों में यूके, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, भारत, स्पेन, ब्राजील, आयरलैंड, नीदरलैंड, सिंगापुर, जापान, स्वीडन, सऊदी अरब, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और इटली शामिल थे। भारत में 5 में से 3 (60 प्रतिशत) पेशेवरों का कहना है कि वे किसी नए उद्योग या क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार हैं, और 39 प्रतिशत ने अवसरों को बढ़ाने के लिए इस वर्ष नए कौशल सीखने की योजना बनाई है।

नौकरियों में एआई का महत्व बढ़ना आने वाले समय में रहेगा जारी

इसके अलावा, लिंक्डइन की हाल ही में जारी वर्क चेंज रिपोर्ट के अनुसार, एआई कौशल का महत्व बढ़ता रहेगा। भविष्य में यह हर नौकरी के लिए प्रासंगिक हो जाएगा और अधिकांश कार्यों में इसकी जरूरत होगी। लिंक्डइन की इंडिया जॉब्स ऑन द राइज़ रिपोर्ट पिछले तीन सालों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली नौकरियों के बारे में जानकारी देती है। इस साल की जॉब्स ऑन द राइज़ की लगभग दो-तिहाई भूमिकाएँ भारत की सूची में नई हैं और इनमें से आधी भूमिकाएं 25 साल पहले मौजूद नहीं थीं। विमान रखरखाव इंजीनियर, रोबॉटिक्स तकनीशियन और क्लोजिंग मैनेजर भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई तीन नौकरियां हैं। इस वर्ष की रैंकिंग ने सुरक्षा-केंद्रित इंजीनियरिंग, यात्रा और व्यक्तिगत सेवा क्षेत्र की भूमिकाओं में भी इजाफे को उजागर किया है। महामारी के बाद भारत के कई हिस्सों में व्यवसाय भी सामान्य हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed