{"_id":"5d6f57f38ebc3e017a20fbc9","slug":"most-livable-city-of-world-know-the-ranking-of-delhi-and-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया की रहने लायक 10 सबसे अच्छी और खराब जगहें, भारत के शहर किस स्थान पर?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ये हैं दुनिया की रहने लायक 10 सबसे अच्छी और खराब जगहें, भारत के शहर किस स्थान पर?
Thu, 05 Sep 2019 05:50 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 05 Sep 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
भारत की राजधानी में अपराध के मामलों में वृद्धि और दुनिया के सबसे खराब वायु गुणवत्ता स्तरों की वजह से इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 (Global Liveability Index 2019) में दिल्ली का प्रदर्शन खराब रहा है। भारतीय शहरों का प्रदर्शन दुनियाभर के रहने लायक शहरों के ताजा अध्ययन में अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन
मुंबई और दिल्ली का खराब प्रदर्शन
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 (Global Liveability Index 2019) में मुंबई और दिल्ली की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। दिल्ली की रैंकिंग में छह स्थानों की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 118 से 112 स्थान पर आ गया है। मुंबई दो स्थान नीचे आया है। पिछले साल 117 के स्थान पर रहने के बाद अब मुंबई 119 पर आ गया है।
विज्ञापन
बता दें कि ईआईयू के सूचकांक में शहरों को प्रमुख मानदंडों के आधार पर रखा जाता है। इनमें निम्न चीजें शामिल हैं।
- स्थिरता (स्टैबिलिटी)
- संस्कृति
- पर्यावरण
- हेल्थकेयर
- शिक्षा
- इंफ्रास्ट्रक्चर
| स्थान | दुनिया के सबसे अच्छे रहने लायक शहर | दुनिया के सबसे खराब रहने लायक शहर |
| 1. | वियना, ऑस्ट्रिया | डमाकस, सीरिया |
| 2. | मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया | लागौस, नाइजीरिया |
| 3. | सिडनी, ऑस्ट्रेलिया | ढाका, बांग्लादेश |
| 4. | ओसाका, जापान | त्रिपोली, लिबिया |
| 5. | कालगैरी, कनाडा | कराची, पाकिस्तान |
| 6. | वैनकुवर, कनाडा | पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनिया |
| 7. | टोरंटो, कनाडा | हरारे, जिम्बाव्बे |
| 8. | टोक्यो, जापान | डौला, कैमरून |
| 9. | कोपनगेन, डेनमार्क | अल्जायर्स, अल्जीरिया |
| 10 | एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया | कराकास, वेनेजुएला |