फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Most APAC financial institutions not to be impacted by US bank failure, rising interest rates: Moody's

Moody's: मूडीज का दावा- एशिया-प्रशांत क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों पर अमेरिकी बैंकों के पतन का असर नहीं

Tue, 14 Mar 2023 08:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 Mar 2023 08:04 PM IST
सार

Moody's: मूडीज ने कहा कि इन घटनाक्रमों से निवेशक सतर्क हो गए हैं, ऐेसे में दुनियाभर के बॉन्ड बाजारों में नकदी का संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि संरचनात्मक कारकों की वजह से एशिया-प्रशांत के वित्तीय संस्थानों पर इसका प्रभाव सीमित ही रहने वाला है।
 

विज्ञापन
Most APAC financial institutions not to be impacted by US bank failure, rising interest rates: Moody's
Moodys

विस्तार

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के ज्यादातर वित्तीय संस्थानों का अमेरिका के विफल बैंकों से कोई सरोकार नहीं है और सिलिकॉन वैली बैंक की तरह वे ऋण प्रतिभूति होल्डिंग को लेकर जोखिम में भी नहीं हैं। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को यह कहा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अमेरिकी नियामकों ने 12 मार्च को सिग्नेचर बैंक को बंद करने का निर्णय किया। इससे ठीक दो दिन पहले सिलिकॉन वैली बैंक को बंद करने का फैसला किया गया था। बड़े पैमाने पर ग्राहकों के अपने जमा निकाल लेने से ये बैंक संकट में आ गए।
विज्ञापन


मूडीज ने कहा कि इन घटनाक्रमों से निवेशक सतर्क हो गए हैं, ऐेसे में दुनियाभर के बॉन्ड बाजारों में नकदी का संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि संरचनात्मक कारकों की वजह से एशिया-प्रशांत के वित्तीय संस्थानों पर इसका प्रभाव सीमित ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने एक बयान में कहा, ‘‘एशिया-प्रशांत क्षेत्र के ज्यादातर संस्थानों का अमेरिका के विफल बैंकों से कोई सरोकार नहीं है, गिनेचुने संस्थानों का मामूली रूप से लेना-देना है। अंतत: ज्यादातर संस्थानों को ऋण प्रतिभूति होल्डिंग्स से उतना बडा घाटा होने का जोखिम नहीं है जितना कि सिलिकॉन वैली बैंक को था।’’

मूडीज ने कहा कि उसकी रेटिंग में शामिल एशिया-प्रशांत के बैंकों के पास संरचनात्मक रूप से स्थिर कोष और पर्याप्त नकदी है। उनके जमाकर्ता विविध क्षेत्रों से हैं और क्षेत्र के किसी भी बैंक का प्रौद्योगिकी कंपनियों से बहुत अधिक लेना-देना नहीं है। इसके अलावा इस क्षेत्र के बैंकों के जमा में आमतौर पर किसी भी एकल ग्राहक का जमा बहुत अधिक नहीं होता है।


उसने कहा कि क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों का वित्तपोषण ग्राहकों के जमा से होता है, उनका बाजार उधार भी उनकी कुल परिसंपत्तियों का औसतन करीब 16 प्रतिशत है, जो बहुत अधिक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed