फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   More Urban Men Lost Jobs than Women in Second wave of coronavirus according to CMIE

सीएमआईई: दूसरी लहर में शहरी पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में खोई अधिक नौकरियां

Sat, 17 Jul 2021 04:31 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 17 Jul 2021 04:31 PM IST
सार

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान शहरी पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में अधिक नौकरियां खोईं। इस दौरान शहरी महिलाओं को नौकरियों का सबसे कम नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
More Urban Men Lost Jobs than Women in Second wave of coronavirus according to CMIE
रोजगार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान शहरी पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में अधिक नौकरियां खोईं। सीएमआईई के प्रबंध निदेशक और सीईओ महेश व्यास ने अपने विश्लेषण में कहा कि कोविड-19 की पहली लहर के कारण नौकरियों का सबसे अधिक नुकसान शहरी महिलाओं में हुआ था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरी महिलाएं कुल रोजगार का लगभग तीन फीसदी हिस्सा हैं, लेकिन महामारी की पहली लहर में कुल नौकरी का 39 फीसदी नुकसान महिलाओं को हुआ। व्यास ने कहा कि 63 लाख नौकरियों के नुकसान में से, शहरी महिलाओं को 24 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


दूसरी लहर से पुरुषों पर आया नौकरी छूटने का बोझ
हालांकि, दूसरी लहर के दौरान, शहरी महिलाओं को नौकरियों का सबसे कम नुकसान हुआ। अप्रैल-जून 2021 के दौरान नौकरी छूटने का बोझ पुरुषों पर आ गया है जिसमें शहरी पुरुषों के बीच नौकरियों का कहीं अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अपनी नौकरी वापस मिल गई या उन्हें वैकल्पिक नौकरी मिली, उन्हें कम मजदूरी दरों पर काम मिला और घरेलू आय में रोजगार की तुलना में बहुत अधिक गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी पुरुष भारत में कुल रोजगार का लगभग 28 फीसदी हिस्सा हैं। मार्च 2021 तक उन्हें नौकरियों के नुकसान कम यानी 26 फीसदी था। लेकिन, जून 2021 को समाप्त तिमाही में कुल नौकरी के नुकसान में उनकी हिस्सेदारी 30 फीसदी से अधिक थी।


तीसरी लहर का खतरा 
भारत में कोरोना वायरस के मामले अभी थमे नहीं हैं। लोग ज्यादा कर्ज लेने पर मजबूर हुए हैं। कोरोना के चलते करोड़ों की संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। वहीं जो नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में भारी कमी आई है। इस बीच महंगाई ने मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं। अब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। यदि कोरोना महामारी की तीसरी लहर आई तो फिर लॉकडाउन या कोरोना कर्फ्यू लगाने जैसे हालात पैदा हो सकते हैं और एक बार फिर सब ठप्प पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed