{"_id":"66b58d4abce711287b0d2729","slug":"more-job-opportunities-in-e-commerce-before-festivals-about-10-lacs-non-permanent-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कॉमर्स: त्योहारों से पहले मिलेंगे 12.5 लाख रोजगार, कुल भर्तियों में 10 लाख अस्थायी नियुक्तियां","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ई-कॉमर्स: त्योहारों से पहले मिलेंगे 12.5 लाख रोजगार, कुल भर्तियों में 10 लाख अस्थायी नियुक्तियां
Fri, 09 Aug 2024 09:00 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 09 Aug 2024 09:00 AM IST
सार
त्योहारी सीजन आने से पहले 12.5 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। इनमें से 10 लाख अस्थायी रोजगार होंगे। आईटी कंपनियों में भी भर्तियां बढ़ने का अनुमान है। टीमलीज सर्विसेज ने यह दावा किया है।
विज्ञापन
त्योहार से पहले रोजगार के अवसर
- फोटो : Freepik
विस्तार
त्योहारी सीजन के दौरान मांग में वृद्धि को देखते हुए ई-कॉमर्स क्षेत्र 12.5 लाख भर्तियां कर सकता है। इनमें 10 लाख अस्थायी और 2.5 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को नियुक्ति हो सकती है। टीमलीज सर्विसेज ने बृहस्पतिवार को कहा, त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स उद्योग की बिक्री में 35 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है।
टीमलीज सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालासुब्रमण्यम ए ने कहा, यह भर्ती न सिर्फ रोजगार सृजन में ई-कॉमर्स क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है, बल्कि 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के भारत के लक्ष्य में इसके महत्वपूर्ण योगदान को भी दर्शाता है। एजेंसी
आईटी क्षेत्र में होंगी 8.5% अधिक भर्तियां
आईटी कंपनियां धीरे-धीरे मंदी से बाहर निकलने लगी हैं। आने वाले समय में ये अच्छी खासी भर्तियां करने के लिए तैयार हैं। ंइंडीड की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल तक इस क्षेत्र में नियुक्तियों में 8.5 फीसदी की बढ़त हो सकती है। सभी तकनीकी नौकरियों में से 70 फीसदी मांग सॉफ्टवेयर के लिए है। पिछले साल के अंत और इस साल की शुरुआत में कुशल प्रतिभाओं की मांग तेजी से बढ़ी है।