फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Moodys increased Economic Growth Forecast of India for the Next Financial Year

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बढ़ाया भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान

Thu, 25 Feb 2021 03:34 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 25 Feb 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
Moodys increased Economic Growth Forecast of India for the Next Financial Year
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

अमेरिका की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अगले वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान पहले के 10.8 फीसदी से बढ़ाकर 13.7 फीसदी कर दिया। आर्थिक गतिविधियों के सामान्य होने और कोविड-19 का टीका बाजार में आने के बाद बाजार में बढ़ते विश्वास को देखते हुए यह नया अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में आने वाली गिरावट के अनुमान को भी अपने पहले के 10.6 फीसदी में सुधार लाते हुए इसे सात फीसदी कर दिया। 

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में सात फीसदी गिरावट का अनुमान
यानी अब चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की गिरावट सात फीसदी रहने का अनुमान है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के सहायक प्रबंध निदेशक (सावरेन जोखिम) जेने फेंग ने कहा कि, 'हमारा वर्तमान अनुमान यह है कि मौजूदा मार्च 2021 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में सात फीसदी की गिरावट रहेगी। वहीं हम गतिविधियों के सामान्य होने और आधारभूत प्रभाव को देखते हुये अगले वित्त वर्ष में 13.7 फीसदी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


अगले वित्त वर्ष में 0.5 फीसदी वृद्धि का अनुमान- इक्रा 
वहीं, इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री आदिति नायर ने कहा कि वह चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर से दिसंबर 2020 की तीसरी तिमाही में 0.3 फीसदी वृद्धि की उम्मीद करतीं हैं। वहीं, इक्रा का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में सात फीसदी नीचे रहेगी जबकि अगले वित्त वर्ष में इसमें 10.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने कहा था कि भारत अगले वित्त वर्ष में 10 फीसदी वृद्धि के साथ सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। पर रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि भारत की वित्तीय साख की आगे की रेटिंग राजकोषीय घाटे में कमी तथा कर्ज के बोझ पर निर्भर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed