फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Moody's made this change in the ratings of the neighboring country's banks, know the reaction

Moody’s: मूडीज ने पड़ाेसी देश के बैंकों की रेटिंग्स में किया ये बदलाव, जानें क्यों तमतमाई पाकिस्तान सरकार?

Wed, 12 Oct 2022 10:10 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 12 Oct 2022 10:10 AM IST
सार

Moody’s: मूडीज ने एक बयान में कहा है कि रेटिंग से जुड़े इस कार्रवाई में मूडीज ने एबीएल, एमसीबी और यूबीएल के बेसलाइन क्रेडिट असेसमेंट (बीसीए) को बी3 से सीएए1 तक कम कर दिया है। इसके साथ ही स्थानीय-मुद्रा दीर्घकालिक सीआरआर को भी बी2 से बी3 तक डाउनग्रेड कर दिया गया है।

विज्ञापन
Moody's made this change in the ratings of the neighboring country's banks, know the reaction
Pakistan Economy - फोटो : File Photo

विस्तार

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने पांच पाकिस्तानी बैंकों की लंबी अवधि की जमा रेटिंग को बी3 से घटाकर सीएए1 कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने पांच बैंकों की लंबी अवधि की विदेशी मुद्रा काउंटरपार्टी रिस्क रेटिंग (सीआरआर) को भी बी3 से घटाकर सीएए1 करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

जिन बैंकों की रेटिंग को डाउनग्रेड करने का फैसला लिया गया है उनमें एलाइड बैंक लिमिटेड (एबीएल), हबीब बैंक लिमिटेड (एचबीएल), एमसीबी बैंक लिमिटेड (एमसीबी), नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) और यूनाइटेड बैंक लिमिटेड (यूबीएल) आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

मूडीज ने एक बयान में कहा है कि रेटिंग से जुड़े इस कार्रवाई में मूडीज ने एबीएल, एमसीबी और यूबीएल के बेसलाइन क्रेडिट असेसमेंट (बीसीए) को बी3 से सीएए1 तक कम कर दिया है। इसके साथ ही स्थानीय-मुद्रा दीर्घकालिक सीआरआर को भी बी2 से बी3 तक डाउनग्रेड कर दिया गया है। साथ ही मूडीज की ओर से यह भी कहा गया है कि सभी बैंकों की जमा रेटिंग नकारात्मक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक मामलों के जानकारों के अनुसार मूडीज की ओर से  पाकिस्तान के बैंकों की  डाउनग्रेडिंग बैंकों को मजबूती देने के लिए सरकार की कम क्षमता को दर्शाता है, इससे उन बैंकों की स्थिति प्रभावित हुई है जिनकी रेटिंग सरकारी समर्थन से लाभान्वित होती है।

घटी हुई रेटिंग बैंकों की बैलेंस शीट और सॉवरेन क्रेडिट जोखिम के बीच उच्च क्रेडिट लिंकेज को भी दर्शाती है जो सीएए 1-रेटेड सरकार के स्तर पर बैंकों के बेसलाइन क्रेडिट आकलन को बाधित करती है और पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा की सीमा को सीएए1 तक सीमित करती है। इस स्थिति ने सभी रेटेड बैंकों के विदेशी मुद्रा सीआरआर को प्रभावित किया है।

पाकिस्तान ने अपने बैंकों को डाउनग्रेड करने के मूडीज के फैसले को खारिज कर दिया है। शहबाज शरीफ सरकार ने कहा कि इसे एकतरफा तरीके से लिया गया और सूचना अंतराल और विरोधाभासों के कारण सही तस्वीर नहीं पेश की गई है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि अगर एजेंसी ने बैंकों की रेटिंग में बदलाव हीं किया तो वे मूडीज के अधिकारियों के साथ बैठक में करारा जवाब देंगे। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के अनुसार उन्होंने कहा है कि मूडीज के अधिकारियों को मुझसे मिलना होगा। उन्होंने कहा है कि अगर एजेंसी ने ये रेटिंग्स नहीं बदली तो अगले हफ्ते होने वाली मीटिंग में उन्हें उचित जवाब दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed