{"_id":"63e63cdb8eab26ee6303b595","slug":"moody-s-cuts-rating-outlook-on-4-adani-companies-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moody's: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अदाणी की चार कंपनियों का साख परिदृश्य बदला, ‘स्थिर’ को किया ‘नकारात्मक’","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Moody's: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने अदाणी की चार कंपनियों का साख परिदृश्य बदला, ‘स्थिर’ को किया ‘नकारात्मक’
Fri, 10 Feb 2023 07:34 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 10 Feb 2023 07:34 PM IST
सार
Moody's: मूडीज ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप, अदाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड का साख परिदृश्य स्थिर से नकारात्मक कर दिया गया है।
विज्ञापन
Moody's
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बाजार मूल्यांकन में भारी गिरावट के बाद अदाणी समूह की चार कंपनियों के साख परिदृश्य को घटाकर स्थिर से नकारात्मक कर दिया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयर मूल्य में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
मूडीज ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप, अदाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड का साख परिदृश्य स्थिर से नकारात्मक कर दिया गया है।
विज्ञापन
मूडीज ने कहा, “हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में धोखाधड़ी और हेरफेर के आरोपों के बाद समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट आई है, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।’’
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह ने एक्टिविज्म डिफेंस लॉ फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज की सेवाएं लेने का फैसला किया है। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में खुलासे के बाद कंपनी फिलहाल विवाद का सामना कर रही है। रिपोर्ट में अदाणी समूह पर कॉर्पोरेट धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया है।