फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Monthly Pension lump sum one lakh can be achieved making robust financial plan vital

Monthly Pension: हर माह ऐसे मिलेगी एक लाख रुपये की पेंशन, अच्छी तरह से योजना बनाने की जरूरत

Mon, 23 Sep 2024 05:05 AM IST
ज्योति भास्कर महेश शाह, आर्थिक सलाहकार
महेश शाह, आर्थिक सलाहकार Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Sep 2024 05:05 AM IST
सार

एक वरिष्ठ नागरिक जब सेवानिवृत्ति के कगार पर पहुंचता है तो उसे मासिक खर्च की चिंता सताने लगती है। इससे मुक्ति पाने के लिए निवेश करते समय अच्छी तरह से योजना बनाने व कई कारकों पर विचार करने की जरूरत है। ऐसे निवेश साधन हैं, जिनके जरिये मासिक एक लाख तक पेंशन मिल सकती है।

विज्ञापन
Monthly Pension lump sum one lakh can be achieved making robust financial plan vital
pension new - फोटो : istock

विस्तार

आप जब भी वित्तीय लक्ष्य के लिए कोई योजना बनाते हैं तो महंगाई, जोखिम क्षमता, रिटर्न, कर देनदारी जैसे कारकों का ध्यान रखना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों को हर माह एक लाख रुपये पेंशन पाने के लिए 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। वह भी तब, जब निवेश पर सालाना 8-10 फीसदी रिटर्न मिले। वरिष्ठ नागरिकों को जोखिम की क्षमता पर निवेश करना चाहिए। एक रूढ़िवादी निवेशक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट, डाकघर मासिक आय योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड, सरकारी प्रतिभूतियां व डेट म्यूचुअल फंड बेहतर साधन हैं।
विज्ञापन


रूढ़िवादी निवेशक हैं तो...
रूढ़िवादी निवेशक स्थिर रिटर्न पाने के लिए इक्विटी के साथ डेट में निवेश कर सकते हैं। निजी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 10 साल की एफडी पर 8 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में यह 9.5 फीसदी तक है। यह मानते हुए कि एफडी से 8 फीसदी रिटर्न मिलता है तो विभिन्न एफडी में 25 लाख निवेश कर सकते हैं, जिस पर मासिक 16,666 रुपये ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक बचत में 8.2 फीसदी ब्याज
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में पैसा रख सकते हैं। सितंबर तिमाही के लिए 8.2 फीसदी ब्याज तय है। इस योजना में 30 लाख रुपये जमा करने पर मासिक 20,500 रुपये ब्याज मिलेगा। बैंक एफडी व इस योजना में निवेश से मिले ब्याज पर धारा 80टीटीबी के तहत हर वित्त वर्ष 50,000 रुपये तक कर कटौती का दावा कर सकते हैं। आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड पर 8.05 फीसदी सालाना ब्याज है, छमाही मिलता है। अगर 35 लाख निवेश करते हैं तो मासिक 23,479 रुपये ब्याज मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेट स्कीम में भी सात फीसदी तक रिटर्न
लंबी अवधि के डेट फंड में एकमुश्त 30 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। सिस्टमैटिक निकासी योजना (एसडब्ल्यूपी) शुरू कर सकते हैं। इन फंडों ने सालाना 6-7 फीसदी रिटर्न दिया है। 7 फीसदी ब्याज दर पर 20 वर्षों तक मासिक 16,865 रुपये निकाल सकते हैं। बैलेंस्ड हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में 30 लाख रुपये लगा सकते हैं, जो डेट और इक्विटी में निवेश करते हैं। इस फंड ने भी 9-11 फीसदी रिटर्न दिया है। 10 फीसदी ब्याज पर 20 वर्षों तक 23,732 रुपये पेंशन पा सकते है। कुल निवेश 1.45 करोड़ होने पर मासिक 1,01,242 रुपये पेंशन मिलेगी।

आक्रामक निवेशकों के लिए...
एक आक्रामक निवेशक एफडी में 10 लाख का निवेश करे तो 7.5 फीसदी ब्याज के हिसाब से मासिक 6,250 रुपये मिलेंगे। वह 20,500 रुपये मासिक पेंशन के लिए एससीएसएस में 30 लाख रुपये लगा सकता है। एसडब्ल्यूपी के लिए इक्विटी हाइब्रिड फंड में 30 लाख के निवेश पर 10 फीसदी रिटर्न पर 20 वर्षों के लिए मासिक 23,732 रुपये मिलेंगे।             
  • आक्रामक हाइब्रिड फंड या लार्जकैप म्यूचुअल फंड या फ्लेक्सी कैप फंड में 55 लाख लगा सकते हैं। इसमें 14 फीसदी तक रिटर्न मिला है। 12 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से 20 साल तक हर माह 51,696 रुपये कमा सकते हैं।    
  • निवेश की रकम अगर 1.25 करोड़ रुपये है तो हर महीने 1,02,178 रुपये की पेंशन मिलेगी।    
कम जोखिम ले सकते हैं तो...
सालाना 7.5 फीसदी रिटर्न पर एफडी में 10 लाख निवेश पर मासिक 6,250 रुपये ब्याज मिलेगा। 20,500 रुपये की मासिक पेंशन के लिए एससीएसएस में 30 लाख निवेश करें। आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड में 35 लाख के निवेश पर 23,479 रुपये मासिक मिलेंगे। 35 लाख बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड में लगाएं। सालाना 10% रिटर्न पर 20 वर्षों के लिए 23,732 रुपये मिलेंगे। जोखिम ले सकते हैं तो लार्जकैप इक्विटी फंड में 30 लाख का एक और एसडब्ल्यूपी रखें। 12 फीसदी सालाना ब्याज पर 20 साल तक 28,198 रुपये प्रति माह मिलेगा। कुल निवेश की रकम 1.35 करोड़ तो मासिक पेंशन 1,02,159 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed