फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Modi to launch ujjawala scheme from Balia

उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई को बलिया से

Sat, 23 Apr 2016 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 08:26 AM IST
सार

  • इसके तहत नि.शुल्क एलपीजी कनेक्श दिया जाएगा
  • तीन साल में पांच करोड़ लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है

विज्ञापन
Modi to launch ujjawala scheme from Balia
नरेंद्र मोदी

विस्तार

सरकार गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले परिवार को नि:शुल्क घरेलू रसोई गैस कनेक्शन मुहैया कराने जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत आगामी 1 मई को उत्तर प्रदेश के बलिया से होगी। इसकी जानकारी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी।

विज्ञापन


गिव इट अप कार्यक्रम के तहत घरेलू रसोई गैस -एलपीजी- पर सब्सिडी छोड़ने वालों की संख्या 1 करोड़ से भी ज्यादा होने के उपलक्ष्य में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत आगामी 1 मई को उत्तर प्रदेश के बलिया से होगी। इसकी शुरूआत करने के लिए प्रधानमंत्री खुद बलिया जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 1857 में स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजाने वाले मंगल पांडेय की धरती से शुरू होने वाली इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन और चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना की घोषणा इस साल के बजट भाषण में की गई थी। प्रधान ने बताया कि इस योजना के तहत तीन साल में पांच करोड़ लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इस साल इसके तहत डेढ़ करोड़ लोगों को योजना में शामिल किया जाएगा। इस योजना के पात्र लाभार्थियों को चुनने के लिए सामाजिक आर्थिक जाति गणना 2011 को अधार बनाया जाएगा। कौन इसके पात्र हैं, इसका प्रमाणन राज्य सरकार के अधिकारी करेंगे। उसी प्रमाणन के आधार केन्द्र सरकार की पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने बताया कि स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने वालों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस मद में जो राशि बचेगी उसका इस्तेमाल गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले परिवार को एलपीजी कनेक्शन देने में होगा। इस राशि से अभी तक 60 लाख कनेक्शन उपलब्ध कराये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह तक एक करोड़ 13 लाख ग्राहकों ने एलपीजी सब्सिडी छोड़ी है। यह योजना जारी रहेगी, जो भी इसे छोड़ना चाहें, उनके लिए विकल्प खुला है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारियों के मुताबिक इस कार्यक्रम में अधिकतर मध्यम वर्गीय लोगों ने सब्सिडी छोड़ी है। इसमें सबसे अधिक, 40 फीसदी ग्राहक इंडियन
आयल के हैं जबकि भारत पेट्रोलियम एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक तीस-तीस फीसदी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed