{"_id":"66a0677ff8fdb52e4c0fc036","slug":"modi-government-3-first-budget-support-home-consumers-foreign-investors-said-indians-in-usa-usispf-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट को सराहा, कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Budget: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट को सराहा, कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा
Wed, 24 Jul 2024 08:15 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 24 Jul 2024 08:15 AM IST
सार
यूएसआईएसपीएफ ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट की सराहना की है और कहा है कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं और विदेशी निवेशकों को फायदा होगा। साथ ही बजट में भारत में व्यापार शुरू करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है।
विज्ञापन
बजट 2024
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने मोदी सरकार के पहले बजट की तारीफ की है। दरअसल अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के संगठन द यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट की सराहना की है और कहा है कि इससे घरेलू उपभोक्ताओं और विदेशी निवेशकों को फायदा होगा। साथ ही बजट में भारत में व्यापार शुरू करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। इससे भारत में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विदेशी कंपनियों पर टैक्स घटाने के फैसले की तारीफ की
यूएसआईएसपीएफ ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत सरकार को अच्छा बजट पेश करने के लिए बधाई भी दी। यूएसआईएसपीएफ ने बयान में कहा कि मोदी सरकार का बजट समावेशी राजकोषीय सावधानी, विकास आधारित पहल के बीच का अच्छा संतुलन है, जो घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही विदेशी निवेशकों को भी फायदा देगा। साथ ही भारत में व्यापार शुरू करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। यूएसआईएसपीएफ ने विदेशी कंपनियों पर टैक्स के 35 प्रतिशत घटाने के फैसले का भी स्वागत किया।
एंजेल टैक्स हटाने से देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम बेहतर होगा
बयान में कहा गया है कि टैक्स घटाने से न सिर्फ घरेलू और विदेशी निवेशकों के बीच संतुलन बनेगा, साथ ही इससे वैश्विक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और कंपनियां चीन से भारत शिफ्ट हो सकेंगी। संगठन ने चिकित्सीय उपकरणों, मोबाइल फोन, चार्जर और सौर ऊर्जा उपकरणों पर टैक्स में कटौती कर अहम फैसला लिया है। इससे घरेलू स्तर पर उत्पादन बढ़ेगा और सप्लाई चेन भी बेहतर होगी, जो भारत में औद्योगिक विकास के लिए अहम है। यूएसआईएसपीएफ के अनुसार, भारत के इनोवेशन सिस्टम में कई गड्ढे हैं, लेकिन एंजेल टैक्स हटाने के फैसले से देश में स्टार्टअप सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही घरेलू और विदेशी स्तर पर फंडिंग भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
कैंसर की दवाओं पर टैक्स घटाने की भी तारीफ की गई है। अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं और अहम खनिज, ऊर्जा स्थानांतरण नीतियों और डिजिटलीकरण को लेकर किए गए फैसलों की भी यूएसआईएसपीएफ ने तारीफ की।