{"_id":"622f325acec367774b442744","slug":"ministry-of-civil-aviation-said-gst-reduced-from-18-pc-to-5-pc-for-domestic-maintenance-repair-and-mro-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: एविएशन सेक्टर में रिपेयर और मेंटेनेंस सेवाओं में जीएसटी घटा, 18 फीसदी से 5 फीसदी की गई दर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राहत: एविएशन सेक्टर में रिपेयर और मेंटेनेंस सेवाओं में जीएसटी घटा, 18 फीसदी से 5 फीसदी की गई दर
Mon, 14 Mar 2022 05:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 14 Mar 2022 05:48 PM IST
सार
सोमवार को एविएशन सेक्टर में कुछ सेवाओं पर जीएसटी को घटाने का फैसला किया गया। इनमें घरेलू मैनटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल सर्विसेज (एमआरओ) सेवाएं शामिल हैं। इन पर लगने वाले जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : pixabay
विस्तार
सोमवार को एविएशन सेक्टर में कुछ सेवाओं पर जीएसटी को घटाने का फैसला किया गया। इनमें घरेलू मैनटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल सर्विसेज (एमआरओ) सेवाएं शामिल हैं। इन पर लगने वाले जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इन सेवाओं पर जीएसटी घटाए जाने की जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को साझा की है।
विज्ञापन
भारतीय संगीत को लेकर बोले- वीके सिंह
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र एयरलाइंस और हवाई अड्डों के लिए अपनी उड़ानों और टर्मिनल परिसर में भारतीय संगीत बजाना अनिवार्य करने की योजना नहीं बना रहा है। बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 27 दिसंबर को सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों से कहा था कि वे अपनी उड़ानों और टर्मिनलों में भारतीय संगीत बजाने पर विचार करें।
विज्ञापन