फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Microsoft to train 20 Lakh people in India with skills in artificial intelligence by 2025 AI transformation

AI: एआई के क्षेत्र में नौकरी के लिए 20 लाख भारतीयों को प्रशिक्षित करेगी माइक्रोसॉफ्ट, नए कार्यक्रम की घोषणा

Fri, 09 Feb 2024 06:16 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 09 Feb 2024 06:16 AM IST
सार

भारत और दक्षिण एशिया में माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने कहा कि एडवांटेज इंडिया पहल पूरे देश में एआई कौशल तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में अहम कदम है।  
 

विज्ञापन
Microsoft to train 20 Lakh people in India with skills in artificial intelligence by 2025 AI transformation
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : iStock

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत के 20 लाख युवाओं को एआई के क्षेत्र में नौकरी के लिहाज से प्रशिक्षित करने के लिए एडवांटेज इंडिया कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। 2025 तक चलने वाले कार्यक्रम को केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के साथ चलाया जाएगा। प्रशिक्षण में सरकारी विभाग, निजी कंपनियां व गैर-सरकारी संगठन शामिल होंगे।

विज्ञापन


भारत और दक्षिण एशिया में माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने कहा कि एडवांटेज इंडिया पहल पूरे देश में एआई कौशल तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में अहम कदम है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों और प्रशिक्षण केंद्रों में 5,00,000 छात्रों और नौकरी चाहने वालों को एआई का बुनियादी और उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन


एक लाख छात्राओं को मिलेगा प्रशिक्षण
टियर 2 और 3 के शहरों में उच्च शिक्षा संस्थानों में 5,000 प्रशिक्षकों के जरिये 1,00,000 छात्राओं के लिए एआई तकनीकी कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में 4,00,000 छात्रों को एआई के जिम्मेदारी से उपयोग और एआई-सक्षम करियर के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अगली पीढ़ी के एआई इनोवेटर्स बन पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सेवा अधिकारी भी शामिल होंगे
माइक्रोसॉफ्ट सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए भारत के राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ 2,50,000 सरकारी अधिकारियों को जेनरेटिव एआई का आवश्यक प्रशिक्षण देगा और उनके कामकाज में एआई के उपयोग को बढ़ाया जाएगा।


आवाज आधारित एआई टूल का होगा विकास
चंडोक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में 5,000 से अधिक गैर-लाभकारी संस्थाओं को प्रासंगिक प्रौद्योगिकी समाधान मुहैया कराए हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय स्टार्टअप सर्वम एआई के साथ आवाज पर आधारित एक जेनरेटिव एआई टूल विकसिक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed