Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Microsoft hit with $23 billion loss as IT outage has a ‘significant impact on companies worldwide

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट को बड़ा झटका, आउटेज के कुछ ही घंटों में 19.25 खरब रुपये के नुकसान का दावा

Fri, 19 Jul 2024 11:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Jul 2024 11:25 PM IST
सार

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट भी इस आउटेज के दौरान तगड़ा झटका लगा है। माइक्रोसॉफ्ट को आईटी सिस्टम क्रैश के बाद कुछ ही घंटों में 23 बिलियन डॉलर यानी 19.25 खरब रुपयों का नुकसान झेलना पड़ा। 

विज्ञापन
Microsoft hit with $23 billion loss as IT outage has a ‘significant impact on companies worldwide
microsoft - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड आउटेज की वजह से दुनिया भर में बैंकिंग और उड़ान सेवाओं पर असर देखने को मिला। इस बीच दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट को भी इस आउटेज के दौरान तगड़ा झटका लगा है। यह दावा निवेश डेटा मंच 'स्टॉकलिटिक्स' ने किया है। दावे के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट को आईटी सिस्टम क्रैश के बाद कुछ ही घंटों में 23 बिलियन डॉलर यानी 19.25 खरब रुपयों का नुकसान झेलना पड़ा। इसका असर दुनिया भर की कंपनियों तक देखा गया। 

विज्ञापन


आउटेज की वजह से हुआ जबरदस्त नुकसान
आईटी सिस्टम क्रैश होनी की वजह से टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों की कीमत में 0.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से शेयर बाजार बंद होने तक कंपनी की कीमतों में  लगभग 23 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। निवेश डेटा मंच स्टॉकलिटिक्स का विश्लेषण कहता है कि माइक्रोसॉफ्ट के एक शेयर की कीमत 19 जुलाई की सुबह 10.09 बजे तक 443.52 डॉलर थी। आईटी आउटेज होने की वजह से यह कीमत प्रति शेयर घटकर 440.37 डॉलर पर आ गई। वैश्विक बाजार में माइक्रोसॉफ्ट को एप्पल की तरह तकनीक दिग्गज (Tech Giant) कंपनियों की श्रेणी में रखा जाता है। आईटी आउटेज से पहले माइक्रोसॉफ्ट का कुल बाजार मूल्य 3.27 लाख करोड़ डॉलर था। अगर कंपनी के एक शेयर की कीमत में 0.1 फीसदी की भी कमी आती है, तो कंपनी को लगभग 3.33 बिलियन डॉलर (2.78 खरब रुपये) का नुकसान होता है।
विज्ञापन


स्टॉकलिटिक्स के प्रवक्ता ने क्या कहा?
स्टॉकलिटिक्स के एक प्रवक्ता ने कहा,‘माइक्रोसॉफ्ट, तकनीक दिग्गजों में से एक कंपनी है। इतने बड़े आकार के आउटेज की वजह से दुनिया भर की कंपनियों पर उल्लेखनीय असर पड़ने वाला है।’ उन्होंने आगे कहा कि इस तकनीक दिक्कत की वजह से माइक्रोसॉफ्ट के बाजार मूल्य पर भी असर पड़ा है। कुछ ही घंटों में कंपनी को 23 बिलियन डॉलर (19.25 खरब रुपये) का नुकसान झेलना पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट पर दुनियाभर की बड़ी कंपनियों को भरोसा है। इसलिए कंपनी को बहुत कम समय में इस नुकसान की भरपाई करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed