फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Micron Ready To Set Up India First Semiconductor plant In Gujarat Sanjay Mehrotra at Semicon India 2023

Semicon India 2023: माइक्रोन देश का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने को तैयार, दुनियाभर में होगा निर्यात

Sat, 29 Jul 2023 06:18 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, गांधीनगर
एजेंसी, गांधीनगर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 29 Jul 2023 06:18 AM IST
सार

सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस-2023 में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने कहा कि कंपनी गुजरात में भारत की पहली सेमीकंडक्टर विनिर्माण प्लांट लगाने के लिए तैयार है। इससे आने वाले वर्षों में कुल 20,000 रोजगार पैदा होंगे। इनमें 5,000 प्रत्यक्ष और 15,000 अप्रत्यक्ष नौकरियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Micron Ready To Set Up India First Semiconductor plant In Gujarat Sanjay Mehrotra at Semicon India 2023
संजय मेहरोत्रा-पीएम मोदी - फोटो : MEA

विस्तार

भारत वैश्विक मूल्य शृंखला में भरोसेमंद व अग्रणी भागीदार बनने के लिए सेमीकंडक्टर के विनिर्माण से लेकर डिजाइन पर भारी जोर दे रहा है। इस वजह से फॉक्सकॉन के अलावा अन्य बड़ी विदेशी कंपनियां भी भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में दिलचस्पी दिखा रही हैं। इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए एक ओर जहां सेमीकंडक्टर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी 2.75 अरब डॉलर की लागत वाली गुजरात में देश का पहला चिप विनिर्माण प्लांट लगाने वाली है, वहीं अमेरिका की ही एक और बहुराष्ट्रीय सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (एएमडी) ने भी भारत में अगले 5 साल में 40 करोड़ डॉलर (करीब 3,300 करोड़ रुपये) के निवेश करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गांधीनगर में हो रही सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस-2023 में शुक्रवार को माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने कहा कि कंपनी गुजरात में भारत की पहली सेमीकंडक्टर विनिर्माण प्लांट लगाने के लिए तैयार है। इससे आने वाले वर्षों में कुल 20,000 रोजगार पैदा होंगे। इनमें 5,000 प्रत्यक्ष और 15,000 अप्रत्यक्ष नौकरियां शामिल हैं। इस संयंत्र से विदेशी मांग को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, इस निवेश से अन्य क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ चिप क्षेत्र में विनिर्माण-रोजगार सृजन में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


भारतीय टैलेंट पूल पर पूर्ण भरोसा : एएमडी
एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्क पेपरमास्टर ने कहा, हमने 2001 में दिल्ली में अपना पहला कार्यालय शुरू किया था। चंद कर्मचारियों के साथ शुरू कार्यालय में 6,500 इंजीनियर और अन्य स्टाफ काम कर रहे हैं। कंपनी ने भारत में अपना कार्य क्षेत्र लगातार बढ़ाया है। इसे मजबूत आधार देकर स्थापित करने में स्थानीय नेतृत्व और उच्च कौशल वाले प्रतिभाओं ने अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा, वह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को सहयोग देते हुए नवाचार बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साल शुरू होगा नया परिसर
बंगलूरू में एएमडी का नया परिसर इसी साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। इसमें विस्तृत प्रयोगशाला, अत्याधुनिक तकनीक आधारित सहयोग के माध्यम और टीम वर्क को बढ़ाने के लिए इंजीनियरों के बैठने की विशिष्ट व्यवस्थाएं होंगी। इसे मिलाकर भारत में कंपनी के 10 कार्यालय हो जाएंगे।

एक साल में चार-पांच सेमीकंडक्टर संयंत्र शुरू होने की उम्मीद  : वैष्णव

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में सेमीकंडक्टर की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स की मांग बढ़ रही है। इसलिए, भारत चिप डिजाइन से लेकर विनिर्माण तक सभी प्रमुख तत्वों पर जोर दे रहा है। एक साल में चार-पांच चिप संयंत्र स्थापित किए जाने की उम्मीद है।


कुशल चिप इंजीनियर व शोधकर्ताओं को मिलेंगे कई अवसर : चंद्रशेखर
सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, भारत-एएएमडी साझेदारी से विश्वस्तरीय चिप डिजाइन और नवोन्मेष परिवेश के निर्माण में मदद मिलेगी। कुशल चिप इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को कई अवसर मिलेंगे। यह भारत को वैश्विक प्रतिभा केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed