फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Meta's problems increased in the market, EU imposed a fine of Rs 71.30 billion for unfair behavior

Meta: बाजार में बढ़ी मेटा की मुश्किलें, अनुचित बर्ताव के लिए ईयू ने लगाया 71.30 अरब रुपये का जुर्माना

Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 04:33 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फेसबुक की मूल कंपनी मेटा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। जहां यूरोपीय संघ (ईयू) नियामकों ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर गुरुवार को लगभग 800 मिलियन यूरो यानी 71.30 अरब रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Meta's problems increased in the market, EU imposed a fine of Rs 71.30 billion for unfair behavior
Meta AI - फोटो : Freepik

विस्तार

यूरोपीय संघ (ईयू) नियामकों ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर गुरुवार को लगभग 800 मिलियन यूरो यानी 71.30 अरब रुपये का जुर्माना लगाया है। ईयू ने मेटा पर अपनी ही ऑनलाइन क्लासीफाइड विज्ञापन कारोबार से जुड़ी कंपनी फेसबुक मार्केटप्लेस को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मेटा ने इन आरोपों से साफ इन्कार करते हुए इसके खिलाफ अपील की बात कही हैं।
विज्ञापन


मेटा पर लगा इतने करोड़ का जुर्माना
27 देशों के ब्लॉक यूरोपीय आयोग की कार्यकारी शाखा और शीर्ष प्रतिस्पर्धा विरोधी प्रवर्तक ने मेटा पर 797.72 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया। आयोग ने मेटा के खिलाफ चल रही जांच में पाया कि उसने अपनी ताकत का बेजा इस्तेमाल किया और अपने विज्ञापन कारोबार को अपने सोशल नेटवर्क से जोड़कर प्रतिस्पर्धा बिगाड़ने का आरोप है।
विज्ञापन


अन्य कंपनियों को हुई मुश्किल
मेटा ने फेसबुक उपयोगकर्ताओं को चाहे वे चाहें या न चाहें मार्केटप्लेस के विज्ञापन दिखाए। इससे अन्य कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया। मेटा पर यह भी आरोप है कि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अन्य कंपनियों के विज्ञापनों से डाटा का इस्तेमाल मार्केटप्लेस के फायदे के लिए किया। हालांकि, मेटा ने अपने बयान में कहा है कि वह इस जुर्माने से असहमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed