फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   melinda gates resign from bill gates foundation gets 12 billion from agreement

Gates Foundation: मेलिंडा ने गेट्स फाउंडेशन से दिया इस्तीफा, समझौते के तहत मिलेंगे साढ़े बारह अरब डॉलर

Tue, 14 May 2024 11:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 14 May 2024 11:18 AM IST
सार

मेलिंडा ने लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद मैंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फाउंडेशन में मेरा आखिर दिन 7 जून होगा। 

विज्ञापन
melinda gates resign from bill gates foundation gets 12 billion from agreement
मेलिंडा गेट्स - फोटो : एएनआई

विस्तार

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शुमार बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनियाभर में समाज सेवा के काम करती है और आज दुनिया का शीर्ष गैर सरकारी संगठन है। मेलिंडा गेट्स का गेट्स फाउंडेशन में आखिरी दिन 7 जून होगा। 
विज्ञापन


मेलिंडा गेट्स ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में दी इस्तीफे की जानकारी
मेलिंडा गेट्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। मेलिंडा ने लिखा कि काफी सोच-विचार के बाद मैंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फाउंडेशन में मेरा आखिर दिन 7 जून होगा। मेलिंडा ने लिखा कि मैंने और बिल ने मिलकर एक कमाल का संगठन बनाया है, जो दुनियाभर में असमानता से निपट रहा है। मेलिंडा ने अपने पोस्ट में लिखा कि फाउंडेशन इसके सीईओ मार्क सुजमैन के नेतृत्व में मजबूत हाथों में है। मेलिंडा ने लिखा कि अब सही वक्त है, जब मुझे आगे बढ़ना चाहिए और परोपकार के नए अध्याय में दाखिल होना चाहिए।
विज्ञापन


मेलिंडा गेट्स को समझौते के तहत 12.5 अरब डॉलर मिलेंगे। वहीं मार्क सुजमैन ने बताया कि मेलिंडा गेट्स के इस्तीफे के बाद अब बिल गेट्स ही फाउंडेशन के एकमात्र अध्यक्ष होंगे। उन्होंने ये भी बताया कि अब बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेश का नाम बदलकर गेट्स फाउंडेशन किया जाएगा। मेलिंडा गेट्स को समझौते के तहत 12.5 अरब डॉलर मिलेंगे। वहीं मार्क सुजमैन ने बताया कि मेलिंडा गेट्स के इस्तीफे के बाद अब बिल गेट्स ही फाउंडेशन के एकमात्र अध्यक्ष होंगे। उन्होंने ये भी बताया कि अब बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेश का नाम बदलकर गेट्स फाउंडेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2021 में हुआ था बिल और मेलिंडा गेट्स का तलाक
मेलिंडा गेट्स के इस्तीफे के बाद बिल गेट्स ने भी सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मेलिंडा गेट्स को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। बिल और मेलिंडा गेट्स ने 27 साल की शादी के बाद साल 2021 में तलाक ले लिया था, लेकिन फाउंडेशन में साथ काम करने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वे दोनों साल 2023 तक एक ट्रायल पीरियड में गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ काम करते रहेंगे, लेकिन अगर लगेगा कि साथ काम नहीं कर सकते तो दोनों अलग हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed