{"_id":"68396bef87e62b057807e91e","slug":"meet-leena-tewari-the-billionaire-woman-who-bought-india-s-costliest-flats-in-mumbai-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leena Tiwari: दवा कंपनी की मालकिन ने खरीदे 703 करोड़ रुपये खर्च कर दो लग्जरी फ्लैट, जानें क्या है खासियत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Leena Tiwari: दवा कंपनी की मालकिन ने खरीदे 703 करोड़ रुपये खर्च कर दो लग्जरी फ्लैट, जानें क्या है खासियत
Fri, 30 May 2025 01:57 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 30 May 2025 01:57 PM IST
सार
Leena Tiwari: मुंबई स्थित यूएसवी फार्मास्यूटिकल्स की चेयरपर्सन लीना तिवारी हाल ही में भारत की सबसे महंगी आवासीय संपत्ति खरीदकर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई के वर्ली में समुद्र के किनारे दो आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कीमत 639 करोड़ रुपये है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
लीना तिवारी
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
मुंबई स्थित यूएसवी फार्मास्यूटिकल्स की चेयरपर्सन लीना तिवारी हाल ही में भारत की सबसे महंगी आवासीय संपत्ति खरीदकर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई के वर्ली में समुद्र के किनारे दो आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कीमत 639 करोड़ रुपये है। इस सौदे के लिए उन्होंने 63.9 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और जीएसटी भी चुकाया है। कुल मिलाकर इस सौदे पर लीना तिवारी की ओर से करीब 703 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ऐतिहासिक सौदे ने भारतीय रियल एस्टेट बाजार में एक नया कीर्तिमान बनाया है। लीना तिवारी ने जिस फ्लैट के लिए इतनी मोटी रकम का भुगतान किया है वह अरब सागर के सामने स्थित एक प्रीमियम 40 मंजिला टॉवर की 32वीं से 35वीं मंजिल पर हैं। इनका कार्पेट एरिया करीब 22,572 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसकी कुल कीमत करीब 2.83 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक है। लेनदेन से जुड़े आंकड़ों के अनुसार पंजीकरण के लिए अकेले स्टाम्प ड्यूटी और वस्तु व सेवा कर के रूप में 63.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। सभी शुल्कों को मिलाकर लगभग 703 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
लीना तिवारी की कंपनी यूएसवी अपने प्रमुख ब्रांड ग्लाइकोमेट (मधुमेह के लिए), इकोस्प्रिन (रक्त को पतला करने वाली दवा) और रोजडे (कोलेस्ट्रॉल के लिए) के लिए जानी जाती है। फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल सपंत्ति 3.9 अरब डॉलर है। उनका नाम भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में भी शामिल है। अपनी अपार संपत्ति के बावजूद, लीना व्यवसाय और सामाजिक हलकों में कम ही दिखती हैं। उनके पति प्रशांत तिवारी यूएसवी में एमडी है। वे भी इसी तरह के शांत स्वभाव के हैं। वे एक एक शांत, दीर्घकालिक रणनीतिक विचारक के रूप में जाने जाते हैं। वे अंबानी परिवार के भी करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
उनकी कपंनी यूएसवी अब तक एक पारिवारिक कंपनी बनी हुई है। कंपनी हिस्सेदारी बेचने, निजी इक्विटी लाने या सार्वजनिक होने के फैसलों से दूर रही है। यूएसवी ने वित्त वर्ष 24 में 4,840 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। यह भारतीय दवा बाजार में कपनी की मजबूत पकड़ के कारण संभव हो पाया है।