{"_id":"67296334d1084a1ff206fc97","slug":"manufacturing-sector-activities-showed-momentum-on-the-basis-of-international-sales-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार: विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय बिक्री के दम पर दिखा रफ्तार, इन देशों से मिले ऑर्डर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बाजार: विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में अंतरराष्ट्रीय बिक्री के दम पर दिखा रफ्तार, इन देशों से मिले ऑर्डर
Tue, 05 Nov 2024 05:44 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:44 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय बिक्री के दम पर देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों ने आठ महीने के निचले स्तर से उबरते हुए एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, अर्थव्यवस्था की परिचालन स्थितियों में व्यापक सुधार से विनिर्माण पीएमआई में पिछले महीने काफी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजी से बढ़ते नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बिक्री के दम पर देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों ने आठ महीने के निचले स्तर से उबरते हुए फिर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को जारी एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अक्तूबर, 2024 में बढ़कर 57.5 पहुंच गया। सितंबर में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर गिरकर आठ महीने के निचले स्तर 56.5 पर आ गई थी।
प्रांजुल भंडारी का बयान
एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, अर्थव्यवस्था की परिचालन स्थितियों में व्यापक सुधार से विनिर्माण पीएमआई में पिछले महीने काफी वृद्धि हुई है। नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बिक्री भारत के विनिर्माण क्षेत्र के लिए मांग में मजबूत वृद्धि का संकेत है। इससे भारतीय विनिर्माता भी भविष्य में उत्पादन की मात्रा को लेकर अधिक आशावादी दिख रहे हैं।
अमेरिका व यूरोप समेत इन देशों से मिले ऑर्डर
सितंबर में डेढ़ साल में सबसे कम वृद्धि के बाद अक्तूबर में नए निर्यात ऑर्डर में मजबूत वृद्धि देखी गई। एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और अमेरिका समेत अन्य देशों से भारतीय विनिर्माण कंपनियों को अधिक नए ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
नई नियुक्तियों में तेज वृद्धि
मांग को पूरा करने के लिए कंपनियों ने तीसरी तिमाही की शुरुआत में अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की। नियुक्तियों की रफ्तार सितंबर की तुलना में अधिक थी।
सौर क्षेत्र में 500 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद
वैश्विक स्तर पर सौर क्षेत्र में इस साल तक 500 अरब डॉलर के निवेश होने की उम्मीद है। 2023 में यह 393 अरब डॉलर था। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, सौर कई क्षेत्रों में कोयले व गैस को पीछे छोड़ते हुए
किफायती ऊर्जा स्रोत है।
जोशी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, इस निवेश से सौर क्षेत्र में न सिर्फ नई क्षमता जुड़ रही है बल्कि दुनियाभर में सौर ऊर्जा की लागत भी कम हो रही है। वैश्विक सौर निवेश 2018 में 144 अरब डॉलर था।