फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mantra Invest in market, gold and fixed income, expect better returns this year like last year

मंत्रा: बाजार, सोना और फिक्स्ड इनकम में करें निवेश, पिछले साल की तरह इस साल भी बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद

Mon, 15 Jan 2024 06:17 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 06:17 AM IST
सार

शेयर बाजार, गोल्ड और फिक्स्ड इनकम में पिछले साल की तरह इस साल भी बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि, उतना आक्रामक तरीके से शायद मुनाफा न मिले पर पांच से 15 फीसदी तक का रिटर्न मिलने का अनुमान है। निवेश और रिटर्न का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट..

विज्ञापन
Mantra Invest in market, gold and fixed income, expect better returns this year like last year
निवेश - फोटो : istock

विस्तार

इक्विटी बाजार इस समय 1-0-15 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है। सोना जहां 5-10 फीसदी तक का फायदा दे सकता है। फिक्स्ड इनकम में 8-9 फीसदी के लाभ की उम्मीद की जा सकती है। आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड की हालिया रिपोर्ट में यह कहा गया है। हालांकि, रुढ़िवादी निवेशक एकमुश्त या एसआईपी के जरिये म्यूचुअल फंड का रास्ता अपना सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल ब्याज दरें घटने की उम्मीद है, ऐसे में विकास दर को समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन


लगातार बढ़ रही मध्य वर्ग की आय
भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। साथ ही, यहां के मध्य वर्ग की आय लगातार बढ़ रही है। वैश्विक आपूर्ति शृंखला भारत में आ रही है। भारत विनिर्माण का नया केंद्र बन रहा है। अगले दशक तक निर्यात में देश की हिस्सेदारी दोगुना होने की उम्मीद है। साथ ही, सरकारी और निजी क्षेत्र के निवेश में तेजी बनी रहेगी। हाउसिंग क्षेत्र में तेज सुधार के साथ खपत में भी बढ़ोतरी की गुंजाइश है।
विज्ञापन


इन सेक्टरों में अच्छी तेजी रहने का अनुमान
एनएसई निफ्टी अगले तीन वर्षों में तेजी से बढ़ेगा। जिन सेक्टरों में तेजी की उम्मीद है, उनमें बैंकिंग, वित्तीय, ऑटो, बुनियादी ढांचा, सीमेंट और रियल एस्टेट प्रमुख हैं। ऐसे में इनसे संबंधित शेयरों में तेजी देखी जा सकती है। रिपोर्ट में सलाह दी गई है कि इस साल लार्जकैप में निवेश करना फायदेमंद होगा। हालांकि, स्मॉल और मिडकैप भी बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे, पर पिछले साल इनमें बेतहाशा बढ़त रही है। 43 वर्षों की यात्रा में सेंसेक्स ने 33 साल सकारात्मक और 10 साल नकारात्मक रिटर्न दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने 30,000 करोड़ का निवेश
हर महीने वित्तीय बाजारों में 30,000 करोड़ का निवेश आ रहा है। म्यूचुअल फंड एसआईपी में 17,000 करोड़, ईपीएफओ में 4,400 करोड़, एनपीएस में 3,200 करोड़ और यूलिप में 6,200 करोड़ रुपये का निवेश आ रहा है। बाजार की धारणा मजबूत बनी हुई है। ऐसे में पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा तेजी दिख सकती है। खासकर, आईपीओ बाजार भी गुलजार रहेंगे।


बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड के एमडी व सीईओ -ए बालासुब्रमण्यम ने कहा कि लंबे समय में इक्विटी बाजार ने हमेशा अच्छा रिटर्न दिया है। निवेशक इस समय म्यूचुअल फंड के एसआईपी में लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। खासकर, पांच साल की अवधि के नजरिये से। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed