फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Manish Malhotra to design new uniforms for over 10,000 Air India employees

एयर इंडिया: कर्मचारियों के लिए वर्दी तैयार करेंगे मनीष मल्होत्रा, विमानन कंपनी ने किया करार का एलान

Fri, 29 Sep 2023 05:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Sep 2023 05:08 PM IST
सार

एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म डिजाइन करने का काम मनीष मल्होत्रा को सौंपा गया है। विमानन कंपनी ने इसके लिए करार का एलान कर दिया है। एयर इंडिया को उम्मीद है कि 2023 के अंत तक वह अपने यूनिफॉर्म वाले कर्मचारियों के लिए नया लुक जारी करना शुरू कर देगी।

विज्ञापन
Manish Malhotra to design new uniforms for over 10,000 Air India employees
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

एयर इंडिया ने गुरुवार को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ साझेदारी की घोषणा की है। वे अग्रिम मोर्चों पर तैनात एयर इंडिया के 10,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए नई यूनिफॉर्म डिजाइन करेंगे। इन कर्मचारियों में केबिन क्रू, कॉकपिट क्रू, ग्राउंड और सिक्योरिटी स्टाफ शामिल हैं। यह एयर इंडिया के आधुनिकीकरण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में उसकी नई वैश्विक ब्रांड पहचान की अभिव्यक्ति के रूप में उठाया गया एक और कदम है। एयर इंडिया को उम्मीद है कि 2023 के अंत तक वह अपने यूनिफॉर्म वाले कर्मचारियों के लिए नया लुक जारी करना शुरू कर देगी।

विज्ञापन


मनीष मल्होत्रा से करार पर एयर इंडिया के सीईओ ये बोले
एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने मनीष मल्होत्रा से करार पर कहा, "विश्व मंच पर जीवंत, साहसी और प्रगतिशील भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करने की हमारी साझा महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए एयर इंडिया को मनीष मल्होत्रा के साथ सहयोग करते हुए खुशी हो रही है। हम अपने ब्रांड, हमारी विरासत और हमारी संस्कृति के तत्वों को एयरलाइन पर्यावरण की अनूठी आवश्यकताओं के साथ संयोजित करने के लिए मनीष और उनकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे हमें उम्मीद है कि हमें एक  नया और रोमांचक लुक मिलेगा जो बदलाव का समर्थन और प्रतिनिधित्व करेगा।"
विज्ञापन


मनीष मल्होत्रा बोले- एयर इंडिया के साथ काम करना सम्मान की बात
दूसरी ओर मनीष मल्होत्रा की ओर से कहा गया है कि एयर इंडिया के साथ सहयोग करना एक अत्यंत सम्मान की बात है। उनकी वर्दी की फिर से कल्पना करना खुशी और सहयोग की यात्रा की शुरुआत है, और मैं इसे शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। हमारा लक्ष्य भविष्य के साथ परंपरा को जो जोड़ते हुए विमानन कंपनी के यूनिफॉर्म को तैयार करना है। एयरलाइन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मल्होत्रा और उनकी टीम ने एयर इंडिया के फ्रंटलाइन कर्मचारियों से मिलना, उनकी विशेष जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने के लिए उनके साथ चर्चा करना शुरू कर दिया है। बता दें कि एक फैशन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और उद्यमी के रूप में मल्होत्रा के पास 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों सहित एक हजार से अधिक फिल्मों के लिए परिधानों को डिजाइन किया है, इसके अलावा उन्होंने दुनिया भर की मशहूर हस्तियों को कपड़े तैयार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed