मौसम की मार से इस बार उत्तर प्रदेश में खास होगा 'आम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार उत्तर प्रदेश में आम के उत्पान में करीब 70 फीसदी की कमी आई है।
इस संदर्भ में एमजीएआई (MGAI) के अद्यक्ष इसराम अली ने कहा कि आम के उत्पादन में थोड़ी बढ़त की उम्मीद थी। लेकिन खराब मौसम के चलते इसमें कमी आई है। आगे उन्होंने कहा कि इस साल उन्होंने पांच किलो के दशहरी आम के डब्बे की कीमत का अनुमान 300 रुपये लगाया था। जबकि पिछले साल एक डिब्बे की कीमत 200 रुपये थी।
सरकार की ओर से नहीं मिली कोई मदद
अली का कहना है कि किसानों को सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से उत्पादन में कमी आई। सेंट्रल हॉर्टिकल्चर विभाग ने एक मीटिंग करने का फैसला लिया है, जिसमें आम उगाने वाले किसान इंश्योरेंस कवर की मांग करेंगे।
उत्तर प्रदेश में एक साल में उगते हैं इतने आम
उत्तर प्रदेश में एक साल में करीब 45 लाख मेट्रिक टन आम उगाए जाते हैं, जिसमें से मलिहाबाद में सात लाख मेट्रिक टन उगते हैं।
20 जून के बाद उपलब्ध होंगे दशहरी आम
इतना ही नहीं, इस साल लोगों को दशहरी आम देर से मिलेंगे। बाजार में ये आम 20 जून के बाद ही उपलब्ध होंगे। दो साल पहले मलिहाबाद में सबसे ज्यादा दशहरी आम का उत्पादन हुआ था।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रतापगढ़, अलाहाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, वाराणसी, मेरठ, उन्नाव, हरदोई, अमरोहा, गोरखपुर और बस्ती में तरह-तरह के आम का उत्पादन होता है।