Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mahakumbh 2025: Communication service will not be interrupted even after mobile discharge in Mahakumbh area

महाकुंभ 2025: महाकुंभ क्षेत्र में मोबाइल डिस्चार्ज होने के बाद भी नहीं बाधित होगी संचार सेवा, ये है तैयारी

Thu, 16 Jan 2025 06:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, महाकुंभनगर (प्रयागराज)
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, महाकुंभनगर (प्रयागराज) Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 Jan 2025 06:20 PM IST
सार

  • महाकुंभ क्षेत्र के अंदर और बाहर चप्पे चप्पे मोबाइल चार्जिंग और पावर बैंक की सुविधा उपलब्ध

  • प्रवेश बिंदुओं, भीड़भाड़ वाले स्थानों और बस स्टेशन में श्रृद्धालुओं को दी जा रही पावर बैंक की सुविधा

  • 14 स्थानों और उपलब्ध है सेवा, मौनी अमावस्या के स्नान से पूर्व कई और स्थानों पर होंगे इंस्टालेशन

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Communication service will not be interrupted even after mobile discharge in Mahakumbh area
महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करते लोग लगी श्रद्धालु की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों की संख्या में लोग महाकुंभ क्षेत्र में आए, उसमें बहुत से लोग मोबाइल डिस्चार्च होने की वजह से कनेक्टिविटी का लाभ नहीं ले सके। लेकिन अब इस समस्या का भी विकल्प खोज लिया गया है। इसके लिए मेला क्षेत्र के अन्दर आए बाहर मोबाइल चार्जिंग मशीन लगाई गई हैं जहां पावर बैंक की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन

अभी तक 14 स्थानों पर लगाई गई हैं ये आधुनिक मशीनें

महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन के दौरान मोबाइल चार्जिंग सुविधाओं की  पहुंच महत्वपूर्ण हो जाती है। इसे समझते हुए  सर्विस प्रोवाइडर ए३ चार्ज एवं एंजेललाइफ ने मोबाइल चार्जिंग मशीनों को प्रयागराज में लगाया हैं जहां उच्च क्षमता के पावर बैंक विज़ीटर लेकर अपने परिजनों और जानने वालों से जुड़ा रह सकता है। श्रृद्धालुओं और पर्यटकों के भीड़भाड़ वाले स्थानों में महाकुंभ क्षेत्र के अंदर और बाहर ये मशीनें लगाई गई हैं। एंजेल लाइफ कंपनी के सीईओ डॉक्टर शशांक खरबंदा का कहना है कि महाकुम्भ क्षेत्र में 21 स्थानों पर फिलहाल ये सुविधा उपलब्ध होनी है जिसमें अभी तक 14 स्थानों में ये ए3 चार्जिंग सेंटर हैं। मशीनों का इंस्टालेशन यहां हो चुका है। इसमें 7 महाकुंभ क्षेत्र और 7 महाकुम्भ क्षेत्र में बाहर शहर के अन्दर लगाए गए।

विज्ञापन


शहर में जिन स्थानों पर ये सेंट्रल खुल गए हैं उसमें होटल सम्राट सिविल लाइन्स, वीरेंद्र हॉस्पिटल सिविल लाइन्स, रेल कोच रेस्टोरेंट सिविल लाइन्स, कैफे मीकाया सिविल लाइन्स, 32 पर्ल डेंटल क्लिनिक अशोक नगर और उमा शिव रेस्टोरेंट शामिल हैं। इसके अलावा महाकुंभ नगर में अखाड़ा क्षेत्र में कल्पवासी क्षेत्र में इनके सेंटर खोले गए है। सेक्टर 19 में हर्षवर्धन मार्ग पर, सेक्टर 20 में निर्मोही अखाड़े के निकट, लेटे हनुमान के पास , अक्षय वट रोड में राधा वल्लभ जी के शिविर में और कल्पवासी क्षेत्र में कल्पवास आश्रम में ये सेंटर खुले हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल स्थालेकर के अनुसार विशेष रूप से महाकुंभ के दौरान वो क्षेत्र जहां भीड़ अधिक रहती है वहां के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं, प्रमुख मंदिरों, परिवहन केंद्रों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास ये ए3 चार्ज केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु कैसे ले सकते हैं सेवा

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए दो तरफ से उपयोगकर्ता लाभ उठा सकते है। ए3 चार्ज कंपनी की सी.ई.ओ अनीशा ठुकराल का कहना है कि जिन स्थानों पर ये चार्जिंग सेंटर बनाए गए है वहां उपयोगकर्ता अपना मोबाइल चार्ज कर सकता है। यहां बैठने की सुविधा भी है। इसके अलावा इन्ही सेंटर्स में आप इनके पावर बैंक भी ले सकते है और इस्तेमाल करने के बाद इन्हें वापस करना होता है। पावर बैंक लेने के लिए उपयोगकर्ता को अपना परिचय और जानकारी सेंटर में देना होता है  या अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करना होता हैं जिसके बाद उसे सेंटर से पावर बैंक मिल जाता है। इसे उपयोगकर्ता महाकुंभ क्षेत्र के अन्दर या बाहर ले जा सकता है और आखिर में उन्हें किसी अन्य स्टेशन पर वापस कर सकते हैं। यह पूर्ण लचीलापन प्रदान करता है, ताकि उपयोगकर्ता बैटरी जीवन के बारे में चिंता किए बिना अपनी कुम्भ विजिट जारी रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed