फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mahadev app: ED freezes assets worth Rs 580 cr of Dubai-based 'hawala-operator'

Mahadev App: दुबई में रहने वाले हवाला कारोबारी के 580 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई

Fri, 01 Mar 2024 01:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Mar 2024 01:35 PM IST
सार

Mahadev App: ईडी ने 28 फरवरी को कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और रायपुर के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी शुरू की थी। महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप की ईडी की जांच में छत्तीसगढ़ के कई उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों की कथित संलिप्तता के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
Mahadev app: ED freezes assets worth Rs 580 cr of Dubai-based 'hawala-operator'
Chhattisgarh: Mahadev betting app - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव एप से जुड़े धनशोधन मामले में ताजा छापेमारी के बाद दुबई के एक हवाला कारोबारी की 580 करोड़ रुपये से अधिक की सिक्योरिटी होल्डिंग, 3.64 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान जब्त किया है। 

विज्ञापन


ईडी ने 28 फरवरी को कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और रायपुर के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी शुरू की थी। महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप की ईडी की जांच में छत्तीसगढ़ के कई उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों की कथित संलिप्तता के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने इस मामले में हवाला कारोबारी हरिशंकर टिबरेवाल की पहचान की है। वह कोलकाता का रहने वाला है लेकिन फिलहाल दुबई में रहता है। उसने महादेव एप के प्रमोटरों के साथ साझेदारी की और एक कथित अवैध सट्टेबाजी एप स्काईएक्सचेंज का स्वामित्व और संचालन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि टिबरेबाल के पास मौजूद 580.78 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी को ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार इन छापों में एजेंसी ने 1.86 करोड़ रुपये नकद और 1.78 करोड़ रुपये मूल्य का कीमती सामान बरामद किया है। 


ईडी इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी ने पहले कहा था कि महादेव ऐप द्वारा उत्पन्न कथित अवैध धन का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था, जहां से एप के मुख्य प्रमोटर और अन्य आरोपित हैं। ईडी ने इस मामले में अब तक दो आरोपपत्र दाखिल किए हैं जिनमें कथित गैरकानूनी सट्टेबाजी और गेमिंग एप के दो मुख्य प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसने पहले भी इस मामले में कई छापे मारे थे।   ईडी के अनुसार इस मामले में अपराध से मिलने वाली अनुमानित आय करीब 6,000 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed