फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Lufthansa resumed flights between Germany and India with no second crew change

हवाई यात्रा: जर्मनी से भारत के लिए शुरू हुईं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, इन प्रमुख शहरों से ले सकेंगे उड़ान

Wed, 02 Jun 2021 02:12 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 02 Jun 2021 02:12 PM IST
सार

आज से जर्मनी और भारत के बीच दोबारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो गई हैं। लुफ्थांसा एयरलाइंस जून में 10 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी।

विज्ञापन
Lufthansa resumed flights between Germany and India with no second crew change
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर 30 जून 2021 तक प्रतिबंध लगाया है। लेकिन आज से जर्मनी और भारत के बीच दोबारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो रही हैं। जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन


लुफ्थांसा एयरलाइंस ने कहा कि वे पूरे जून में 10 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। ये नॉन स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं। कोई दूसरा क्रू नहीं होगा। यात्री जर्मनी से दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू तक उड़ान ले सकेंगे। कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर कुछ समय पहले कई देशों ने उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन

 

नीदरलैंड ने भी हटाया प्रतिबंध
मालूम हो कि मंगलवार को नीदरलैंड ने भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को बहाल करने की मंजूरी दी थी। डच सरकार के मुताबिक, भारत से यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध जो 20 अप्रैल 2021 को लागू हुआ था, एक जून 2021 से हटा लिया गया है।

देशभर में 23 मार्च, 2020 से लॉकडाउन लागू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं। लेकिन मई 2020 से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें वंदे भारत मिशन के तहत उड़ रही हैं। विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया और कई देशों के साथ एयर बबल करार भी किया गया। 


कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि सभी हवाई अड्डे के परिचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि हवाई अड्डे पर और यात्रा के दौरान लोगों ने मास्क सही तरीके से पहना है या नहीं। साथ ही हवाई अड्डे के परिसर में सुरक्षित शारीरिक दूरी भी बनाए रखनी होगी। डीजीसीए ने एयरलाइंस को अचानक जांच करने का निर्देश भी दिया। अगर एयरलाइंस विमान के अंदर नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं करा पाती हैं, तो उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं मानता है तो उसके साथ 'अनियंत्रित यात्री' जैसा व्यवहार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed