फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   lpg supply will not be affected during festivals as uae ensure india for extra supply

त्योहार में नहीं होगा LPG का संकट, सऊदी अरब अगले हफ्ते से शुरू करेगा पूरा उत्पादन

Tue, 24 Sep 2019 08:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 24 Sep 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
lpg supply will not be affected during festivals as uae ensure india for extra supply

देश में त्योहारी सीजन के दौरान घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी। दरअसल भारत के लिए एलपीजी के प्रमुख आपूर्तिकर्ता सऊदी अरब की तरफ से आपूर्ति में कमी की भरपाई के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आगे आया है। यूएई ने भारत को अतिरिक्त एलपीजी की आपूर्ति पर अपनी सहमति दे दी है। वहीं सऊदी अरब ने कहा है कि वो एक हफ्ते के अंदर फिर से अपनी सप्लाई के पुराने स्तर पर पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन

प्रभावित हुआ एलपीजी आयात

सऊदी अरब के कच्चे तेल के प्लांट्स पर ड्रोन हमले के बाद वहां से भले ही भारत को होने वाली तेल की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन एलपीजी के आयात जरूर प्रभावित हुआ है। इसके चलते सऊदी अरब ने भारत के लिए एलपीजी की कम से कम दो शिपमेंट को टाल दिया है, क्योंकि उसके लिए हमलों के बाद प्रति दिन 50 लाख बैरल के उत्पादन को दोबारा शुरू करना खासा मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  कहा, ‘यूएई की एड्नॉक के इस रुख से हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी का पता चलता है। हम यूएई जैसे अहम भागीदारों के साथ ईंधन समझौतों को आगे मजबूती मिलने की उम्मीद करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्बाध होगी कच्चे तेल की आपूर्ति

प्रधान ने पिछले हफ्ते सऊदी अरब के अपने समकक्षा अब्दुलअजीज बिन सलमान से तेल आपूर्ति की योजनाओं पर बात की थी। अधिकारियों ने कहा कि सऊदी मंत्री ने क्रूड की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। भारत के लिए तेल का दूसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता सऊदी अरब हर महीने भारत को 20 लाख टन क्रूड बेचता है। सितंबर में इसमें से 1.2-1.3 टन की आपूर्ति मिल चुकी है और बाकी के मिलने का भी भरोसा दिलाया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि सऊदी एलपीजी की आंशिक आपूर्ति टाल दी है, लेकिन इसकी पूरी भरपाई का भरोसा दिलाया है। 

सऊदी का तेल की आपूर्ति पर है जोर

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब अपनी रिफाइनरियों में तेल की आपूर्ति की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने पर जोर दे रहा है, जिससे एलपीजी के उत्पादन में कमी आई है। रिफाइनरियां क्रूड का पेट्रोल, डीजल और एलपीजी में प्रसंस्करण करती हैं। सऊदी अरब अपनी रिफाइनरियों में इसके उत्पादन के लिए कुछ क्रूड का उपयोग करता है। इस प्रसंस्करण को घटाने से रिफाइनरियों में ईंधन का उत्पादन कम हो गया है।

भारत अपनी तेल जरूरतों का 83 फीसदी आयात करता है, जिसमें से 20 फीसदी खरीद सऊदी अरब से की जाती है। सऊदी अरब, इराक के बाद भारत के लिए दूसरा बड़ा आपूर्तिकर्ता है। वित्त वर्ष 2018-19 में सऊदी ने भारत को 4.033 करोड़ टन क्रूड की आपूर्ति की थी, जबकि भारत ने कुल 20.73 करोड़ टन तेल का आयात किया था। 

अगले हफ्ते से शुरू होगा पूरा उत्पादन

अरामको के तेल प्लांट्स पर हमले के जितना उत्पादन बाधित हुआ उसका 75% सऊदी अरब ने फिर से शुरू कर दिया है। अगले हफ्ते तक पूरा उत्पादन शुरू हो जाएगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। सऊदी अरब दुनियाभर को हर दिन 70 लाख बैरल क्रूड सप्लाई करता है।

आगामी त्योहारी सीजन में एलपीजी की मांग के मद्देनजर आपात स्थिति में भारत को एलपीजी के दो अतिरिक्त कार्गों की आपूर्ति के लिए यूएई के मंत्री और एड्नॉक ग्रुप के सीईओ एच. ई. सुल्तान अहमद का धन्यवाद। अगले दो हफ्तों के भीतर भारत में एलपीजी कार्गों पहुंच जाएंगे।
धर्मेंद्र प्रधान, तेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed