फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LPG is expected to become cheaper, government proposes to make a new policy to fix charges

LPG: नए वित्त वर्ष में एलपीजी सस्ती होने के आसार, शुल्क तय करने के लिए सरकार लाई नई नीति बनाने का प्रस्ताव

Tue, 01 Apr 2025 05:04 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 01 Apr 2025 05:04 AM IST
सार

इस वित्त वर्ष में एलपीजी गैस जल्द ही आपको सस्ते रेट में मिल सकती है। सरकार इस बाबत जरूरी कदम उठा रही है। ग्राहकों तक गैस पहुंचाने वाली पाइपलाइन के लिए शुल्क तय करने के लिए सरकार नई नीति बनाने का प्रस्ताव लेकर आई है। 

विज्ञापन
LPG is expected to become cheaper, government proposes to make a new policy to fix charges
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। इसमें रसोई गैस सस्ती होने के आसार हैं। तेल एवं गैस नियामक पीएनजीआरबी ने नियमों में बदलाव करते हुए ग्राहकों तक गैस पहुंचाने वाली पाइपलाइन के लिए शुल्क तय करने के लिए नई नीति बनाने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


पीएनजीआरबी ने मकानों में सीएनजी तथा पाइप के जरिये पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस बेचने वाली शहरी गैस इकाइयों से न्यूनतम दर पर शुल्क वसूलने का प्रस्ताव भी रखा है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने बंदरगाहों से आयातित गैस और प्राकृतिक गैस को इसके उत्पादन वाले क्षेत्रों से ले जाने वाली पाइपलाइन पर लगाए गए क्षेत्रीय शुल्कों में बदलाव के लिए सार्वजनिक परामर्श दस्तावेज जारी किया है।  
विज्ञापन


एकीकृत शुल्क को तीन से घटाकर दो किया जाएगा
प्रस्ताव में कहा गया है कि एकीकृत शुल्क क्षेत्रों को तीन से घटाकर दो किया जाए। सभी सीएनजी तथा पीएनजी घरेलू ग्राहकों के लिए एक एकीकृत शुल्क लगाया जाए। इन पर हितधारकों की राय पाने के लिए सार्वजनिक परामर्श दस्तावेज जारी किया गया है। इन संशोधनों से दूर-दराज के क्षेत्रों में सीएनजी तथा पीएनजी घरेलू कनेक्शन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- EPFO: पीएफ निकासी के ऑटो सेटलमेंट की सीमा में होगा बदलाव, ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की तैयारी में केंद्र  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed