{"_id":"56d9db8c4f1c1bb2058b4924","slug":"lpg-cylinder-becomes-cheaper-atf-costlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, एटीएफ महंगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, एटीएफ महंगा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:31 AM IST
सार
- एटीएफ की कीमतें जहां 12 फीसदी बढ़ी
- गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत 61.5 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुई
विज्ञापन
lpg
विस्तार
वैश्विक संकेतों के मद्देनजर एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें जहां मंगलवार को 12 फीसदी बढ़ी हैं वहीं गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत 61.5 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुई हैं।
विज्ञापन
तेल कंपनियों के अनुसार, अब दिल्ली में एटीएफ की कीमत 4,174.49 रुपये प्रति किलोलीटर या 11.88 प्रतिशत बढ़कर 39,301.31 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। इसी तरह, गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 513.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किग्रा) होगी जो पहले 575 रुपये प्रति सिलेंडर थी।
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर की कीमत इस साल अब तक दो बार घटाई गई है। पहली फरवरी को प्रति सिलेंडर एलपीजी कीमत 82.50 रुपये घटाई गई थी।