फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LinkedIn Survey Report increase jobs and salary in new year 2021

नए साल में नौकरियां और वेतन बढ़ने की उम्मीद, 6 महीने में बेहतर होगा कंपनियों का प्रदर्शन

Fri, 18 Dec 2020 01:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Dec 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
LinkedIn Survey Report increase jobs and salary in new year 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : लिंक्डइन

नया साल नौकरियों और वेतन के लिहाज से बेहतर हो सकता है। लिंक्डइन के बृहस्पतिवार को जारी सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में हर पांच में दो यानी 40 फीसदी पेशेवरों को नए साल में नौकरी बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले अप्रैल में कराए गए सर्वे में महज 19 फीसदी पेशेवरों ने नौकरियां बढ़ने की उम्मीद जताई थी। 

विज्ञापन


सर्वे में शामिल 53 फीसदी पेशेवरों का मानना है कि अगले छह महीने में कंपनियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। वहीं, 32 फीसदी पेशेवरों को अगले साल वेतन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। अप्रैल से नवंबर तक कराया गया यह सर्वे 21,066 पेशेवरों से बातचीत पर आधारित है। लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर आशुतोष गुप्ता ने कहा, कारोबारी गतिविधियों में सुधार को देखते हुए नौकरियों के मामले में 2021 बेहतर रहने की उम्मीद है। आने वाले समय में भारत कुछ क्षेत्रों में कामकाज के तरीकों में बदलाव करेगा।
विज्ञापन



ऑनलाइन लर्निंग पर रहेगा जोर
सर्वे में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन लर्निंग और डिजिटल कौशल कामकाज का प्रमुख हिस्सा बन गए हैं। इस दौरान भारतीय पेशेवरों ने अपना कौशल बढ़ाकर उत्पादक बने रहने की कोशिश की। लिंक्डइन लर्निंग पर ‘मंथली लर्निंग ऑवर्स’ की औसत संख्या जनवरी-फरवरी के मुकाबले अप्रैल-दिसंबर में तीन गुना ज्यादा रही। 57 फीसदी पेशेवरों ने कहा कि आने वाले समय में वे ऑनलाइन लर्निंग पर ज्यादा समय देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed