फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Limited festive pack of 7Up launched for Tamil Nadu market PepsiCo launches Pongal festival

launch: तमिलनाडु के बाजार के लिए 7अप का सीमित फेस्टिव पैक लॉन्च, पेप्सिको ने पोंगल उत्सव के मद्देनजर उतारा

Fri, 07 Jan 2022 06:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jan 2022 06:38 PM IST
सार

Pepsico Unveiled 7up Limited Edition: खाद्य और पेय पदार्थ प्रमुख पेप्सिको ने तमिलनाडु के बाजार के लिए अपने लोकप्रिय शीतल पेय '7अप' के विशेष रूप से सीमित संस्करण पैक का शुक्रवार को अनावरण किया है। कंपनी ने कहा कि इस संस्करण को खासतौर पर आगामी पोंगल उत्सव के मद्देनजर लॉन्च किया गया है। 

विज्ञापन
Limited festive pack of 7Up launched for Tamil Nadu market PepsiCo launches Pongal festival
पेप्सिको - फोटो : PTI

विस्तार

खाद्य और पेय पदार्थ निर्माता प्रमुख कंपनी पेप्सिको ने तमिलनाडु के बाजार के लिए अपने लोकप्रिय शीतल पेय '7अप' के विशेष रूप से सीमित संस्करण पैक का शुक्रवार को अनावरण किया है। कंपनी ने कहा कि इस संस्करण को खासतौर पर आगामी पोंगल उत्सव के मद्देनजर लॉन्च किया गया है। 

विज्ञापन


कंपनी की ओर से इस संबंध में जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि 7अप को एक बिल्कुल नए सीमित संस्करण के फेस्टिव पैक में लॉन्च किया गया है, जिसमें शुभ पोंगल त्योहार के अवसर पर शुभंकर 'फिडो डिडो' शामिल है। इस मौके पर पेप्सिको इंडिया के वरिष्ठ विपणन निदेशक, नसीब पुरी ने कहा कि इस बार हम वास्तव में पोंगल को एक विशेष तरीके से मनाना चाहते हैं। इस उत्सव के दौरान हमें 7अप को समृद्ध तमिलनाडु संस्कृति का हिस्सा बनाने का सौभाग्य मिला है। बयान में कहा गया है कि नए 7अप पैक 600 एमएल, एक लीटर और 2.25 लीटर के पैक में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने चुनिंदा शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग और पोस्टर के जरिए प्रचार की योजना भी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed