फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC share tumbled for the 9th consecutive day know latest price update here

LIC Share Price: लगातार नौ दिन से टूट रहे एलआईसी के शेयर, 25 फीसदी फिसलकर यहां पहुंच गया भाव

Fri, 10 Jun 2022 02:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jun 2022 02:35 PM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि बुनियादी तौर पर मजबूत कंपनी होने और अच्छी लिस्टिंग कीमत होने के बावजूद, उच्च मुद्रास्फीति के माहौल के साथ-साथ मंदी संभावना ने एलआईसी के सामने ये संकट खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
LIC share tumbled for the 9th consecutive day know latest price update here
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर लगातार टूटते जा रहे हैं और यह सिलसिला नौ दिनों से जारी है। शुक्रवार को बीएसई पर इसका भाव इश्यू प्राइस से 25 फीसदी टूटकर 709.20 रुपये पर आ गया। गौरतलब है कि कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड 902-949 रुपये तय किया गया था। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि बुनियादी तौर पर मजबूत कंपनी होने और अच्छी लिस्टिंग कीमत होने के बावजूद, उच्च मुद्रास्फीति के माहौल के साथ-साथ मंदी संभावना ने बीमा दिग्गज एलआईसी के सामने ये संकट खड़ा कर दिया है। विशेषज्ञ इसके 680 के करीब तक गिरावट की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब है कि एलआईसी का आईपीओ आने से पहले ही ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि देश के सबसे बड़े आईपीओ का हाल भी पेटीएम की तरह ही हो सकता है, और जिस हिसाब से इसके शेयरों में लिस्टिंग के बाद से गिरावट आती जा रहा है, उससे लगता है कि एलआईसी भी पेटीएम की राह पर चल रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एलआईसी ने आईपीओ के जरिए बाजार से 21 हजार करोड़ रुपये जुटाए थे। यह चार मई से नौ मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 17 मई को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। आईपीओ को 2.94 गुना सब्सक्राइब किया गया था।  इसके शेयरों की कीमत 902-949 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की गई थी। बता दें कि एलआईसी के शेयर अनुमान के मुताबिक, डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे और निवेशकों का बुरी तरह निराश किया था। शेयर बीएसई पर 81.80 रुपये डिस्काउंट यानी 8.62 फीसदी टूटकर 867.20 रुपये पर, जबकि एनएसई पर गिरावट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed