फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC IPO Open : Opportunity for retail investors to invest money from today, two discounts will not be available simultaneously

LIC IPO : खुदरा निवेशकों के लिए आज से पैसे लगाने का मौका, एक साथ नहीं मिल सकेंगी दो छूट

Wed, 04 May 2022 04:56 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 04 May 2022 04:56 AM IST
सार

भारत में बीमा उद्योग की विकास दर 17 फीसदी है, जबकि एलआईसी की विकास दर 7 फीसदी है। हालांकि, ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 85 रुपये पर है। इसका मतलब है कि 949 रुपये का शेयर 1,034 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले एंकर निवेशकों के लिए 2 मई को खुला यह आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ था।

विज्ञापन
LIC IPO Open : Opportunity for retail investors to invest money from today, two discounts will not be available simultaneously
एलआईसी आईपीओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंकर निवेशकों के बाद खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार से देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुल रहा है। पॉलिसीधारकों और खुदरा निवेशकों के पास भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ में 9 मई तक पैसा लगाने का मौका रहेगा।

विज्ञापन


902-949 रुपये के भाव पर कम-से-कम 15 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है। इस आईपीओ में दो छूट हैं। एक पॉलिसीधारकों के लिए और दूसरा खुदरा निवेशकों के लिए। एक साथ दो छूट का लाभ नहीं मिलेगा। पॉलिसीधारकों को 60 रुपये और खुदरा निवेशक को 45 रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन


निवेश के लिए जरूरी बातें
अगर आप पॉलिसीधारक के कोटे की छूट चाहते हैं तो 13 फरवरी से पहले की पॉलिसी होनी चाहिए जो अभी भी चालू रहनी चाहिए। फिर 28 फरवरी तक आपका पैन कार्ड इस पॉलिसी से जुड़ा होना चाहिए। अगर पॉलिसीधारक नाबालिग है तो फिर उसके नाम से डीमैट खाता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धि को देखते हुए खरीद सकते हैं आईपीओ
रेलिगेयर ब्रोकिंग का कहना है कि निवेशकों को इस शेयर में पैसा लगाना चाहिए। बीमा क्षेत्र अभी भी बहुत ज्यादा पहुंच वाला नहीं है। इसलिए इसमें आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। 2021-32 के दौरान बीमा उद्योग 14-16 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से विकास करेगा। हालांकि, इसकी बाजार हिस्सेदारी को लेकर एक चिंता जरूर बनी हुई है।

बीमा कंपनी की हिस्सेदारी पर चिंता
एंजल वन ने कहा है कि एलआईसी का वैल्यूएशन एंबेडड वैल्यू की तुलना में केवल 1.1 गुना है। निजी कंपनियां जो सूचीबद्ध हैं, वे 2.5 से 4.3 गुना पर कारोबार कर रही हैं। हालांकि, व्यक्तिगत बीमा कारोबार में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी जरूर चिंता का विषय है। इसके बावजूद निवेशकों को एलआईसी के आईपीओ में पैसा जरूर लगाना चाहिए।

निजी कंपनियों की तुलना में सस्ता भाव
रिलायंस सिक्योरिटीज ने कहा कि यह आईपीओ सूचीबद्ध निजी बीमा कंपनियों से कम भाव पर है। इसके पास बीमा के विविधीकृत फोलियो हैं। 14 लाख एजेंट के साथ इसका वित्तीय रिकॉर्ड अच्छा है। इसलिए इसे खरीदना चाहिए। ब्रोकरेज हाउस निर्मल बंग सिक्योरिटीज का भी कहना है कि निवेशक शेयर खरीद सकते हैं। इसने कहा, कंपनी नए उत्पाद पेश करेगी तो इसकी बाजार हिस्सेदारी और मजबूत होगी।

एलआईसी के कारोबार पर एक नजर
एलआईसी का नकारात्मक पहलू यह है कि लगातार 8 वर्षों से इसकी बाजार हिस्सेदारी घट रही है। यह 72 फीसदी से गिरकर 64 फीसदी पर आ गया है। भारत में बीमा उद्योग की विकास दर 17 फीसदी है, जबकि एलआईसी की विकास दर 7 फीसदी है।

हालांकि, ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम 85 रुपये पर है। इसका मतलब है कि 949 रुपये का शेयर 1,034 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले एंकर निवेशकों के लिए 2 मई को खुला यह आईपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ था। इसमें देश-विदेश के 20 एंकर निवेशकों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed