फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC IPO latest update FDI rules for insurance sector may change Gov preparation for LIC IPO success

LIC IPO Update: एलआईसी आईपीओ की सफलता के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, एफडीआई पॉलिसी में बदलाव संभव

Fri, 07 Jan 2022 12:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Jan 2022 12:24 PM IST
सार

FDI Policy For Insurance Sector May Change: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर ये है कि एलआईसी आईपीओ की सफलता के लिए सरकार एफडीआई पॉलिसी में बदलाव कर सकती है। 
 

विज्ञापन
LIC IPO latest update FDI rules for insurance sector may change Gov preparation for LIC IPO success
LIC

विस्तार

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसकी प्रक्रिया इस माह के तीसरे हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। इसकी लिस्टिंग मार्च से पहले हो सकती है। इस बीच बड़ी खबर ये है कि एलआईसी आईपीओ की सफलता के लिए सरकार एफडीआई पॉलिसी में बदलाव कर सकती है। 

विज्ञापन


सरकार कर रही बदलाव की तैयारी
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में शीर्ष सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि सरकार एफडीआई पॉलिसी में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) के सेक्रेटरी अनुराग जैन ने कहा कि बीमा क्षेत्र से जुड़ी मौजूदा एफडीआई पॉलिसी एलआईसी की विनिवेश प्रक्रिया को आसान नहीं बनाएगी। इसलिए इसमें संशोधन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम दरअसल, एफडीआई पॉलिसी को और आसान बनाने पर काम कर रहे हैं। इस बदलाव की तुरंत जरुरत है क्योंकि हमें एलआईसी का विनिवेश करना है। 
विज्ञापन


इस संबंध में हो चुकी हैं दो बैठकें
जैन ने बताया कि इस संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेस (डीएफएस) और डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) के साथ चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे स्तर पर अभी तक दो दौर की चर्चा हो चुकी है और तीनों विभागों में इसको लेकर अपनी सहमति व्यक्त की है। हम एफडीआई पॉलिसी में जरूरी बदलावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पड़ी बदलाव की जरूरत
एलआईसी में एफडीआई की मंजूरी से ग्लोबल फंड्स इसके आईपीओ में हिस्सा ले सकेंगे। बता दें कि मौजूदा एफडीआई पॉलिसी के मुताबिक, बीमा क्षेत्र में ऑटोमेटिक रूट से 74 फीसदी तक विदेशी निवेश की अनुमति है। हालांकि, यह नियम एलआईसी पर लागू नहीं होते हैं क्योंकि इसकी स्थापना संसद में एक एक्ट पास करके की गई थी। गौरतलब है कि कैबिनेट ने पिछले साल जुलाई में एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लाने की मंजूरी दी थी। 

31 मार्च से पहले पेश हो सकता है आईपीओ
एलआईसी आईपीओ को 31 मार्च 2022 से पहले लाने की योजना है। सरकार एलआईसी के आईपीओ की कीमत कुछ विश्लेषकों के अनुमान से ज्यादा कंजर्वेटिव रख सकती है। सरकार की एलआईसी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रस्तावित आईपीओ से पहले सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपनी एसेट क्वालिटी में सुधार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2021 तक 4,51,303.30 करोड़ रुपये के कुल पोर्टफोलियो में से नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) 35,129.89 करोड़ रुपये हैं। सब-स्टैंडर्ड एसेट्स 254.37 करोड़, जबकि डाउटफुल एसेट्स 20,369.17 करोड़ रुपये और लॉस एसेट्स 14,506.35 करोड़ रुपये हैं।


65 वर्षों से सेवाएं दे रहा एलआईसी
गौरतलब है कि एलआईसी 65 से अधिक वर्षों से भारत में जीवन बीमा प्रदान कर रहा है। आकलन के मुताबिक, भारीतय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की कुल संपत्ति देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बीमाकर्ता, एसबीआई लाइफ की संपत्ति से 16.3 गुना ज्यादा है। इस संबंध में जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी 36.7 खरब एयूएम के साथ भारत में सबसे बड़ा परिसंपत्ति प्रबंधक है। इसका एयूएम स्टैंडअलोन आधार पर वित्त वर्ष 2011 के लिए भारत की जीडीपी के 18 फीसदी के बराबर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed