{"_id":"643519764442f3c3c50755d9","slug":"lic-bought-3-5-lakh-shares-of-adani-enterprises-in-march-quarter-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani-LIC Row: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर जारी हंगामे के बावजूद एलआईसी का अदाणी समूह पर भरोसा बरकरार, लिया ये फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani-LIC Row: हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर जारी हंगामे के बावजूद एलआईसी का अदाणी समूह पर भरोसा बरकरार, लिया ये फैसला
Tue, 11 Apr 2023 03:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 11 Apr 2023 03:26 PM IST
सार
Adani-LIC Row: शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों का भाव लगभग आधा होने के बावजूद एलआईसी ने अदाणी समूह की इस कंपनी में 3,57,500 शेयरों की खरीदारी की है। अदाणी एंटरप्राइजेज में सरकारी बीमा कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 4.26% हो गई है। दिसंबर महमीने में यह 4.23% थी।
विज्ञापन
एलआईसी का अदाणी की कंपनियों में निवेश।
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी महीने में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सार्वजनिक होने और उसके बाद शुरू हुए हंगामे के बावजूद देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का भरोसा अदाणी समूह के शेयरों पर बना हुआ है। अदाणी समूह पर लग रहे तमाम आरोपों के बावजूद सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने मार्च तिमाही में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है।
विज्ञापन
एलआईसी में अदाणी एंटरप्राइजेज ने 3,57 लाख शेयर खरीदे
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के शेयरों का भाव लगभग आधा होने के बावजूद एलआईसी ने अदाणी समूह की इस कंपनी में 3,57,500 शेयरों की खरीदारी की है। अदाणी एंटरप्राइजेज में सरकारी बीमा कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 4.26% हो गई है। दिसंबर महमीने में यह 4.23% थी।
विज्ञापन
एलआईसी ने इस दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावे अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन और अदाणी टोटल गैस के शेयरों में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। वहीं बीमा कंपनी के समूह के तीन शेयरों अदाणी पोर्ट्स, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
विज्ञापन
विपक्ष ने सरकार पर लगाया था एलआईसी और एसबीआई पर दबाव देने का आरोप
अदाणी समूह की कंपनियों में एलआईसी का निवेश जनवरी 2023 के अंत में करीब 30,127 करोड़ रुपये का था। इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर निधाना साधा कि वह अदाणी समूह को बचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई पर समूह की कंपनियों में निवेश का दबाव बनाया था।