{"_id":"65a76f16641ab6903c035e3f","slug":"lic-becomes-most-valuable-psu-as-its-market-cap-overtakes-sbi-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC: एसबीआई को पीछे कर देश की सबसे मूल्यवान पीएसयू बनी एलआईसी, मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LIC: एसबीआई को पीछे कर देश की सबसे मूल्यवान पीएसयू बनी एलआईसी, मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा
Wed, 17 Jan 2024 11:55 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:55 AM IST
सार
LIC: एलआईसी ने मार्केट कैप के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में एलआईसी अब देश की सबसे मूल्यवान पीयूएसयू बन गई है।
विज्ञापन
एलआईसी और एसबीआई
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में बुधवार को सुबह के कारोबार में 2% से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे इस सरकारी बीमा कंपनी का मार्केट कैप 5.8 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 919.45 रुपये प्रति शेयर के भाव को छू गए।
विज्ञापन
एलआईसी ने मार्केट कैप के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में एलआईसी अब देश की सबसे मूल्यवान पीयूएसयू बन गई है। बीएसई पर एसबीआई के शेयर 1% की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। इसका मार्केट कैप लगभग 5.62 लाख करोड़ रुपये था। नवंबर की शुरुआत से एलआईसी के शेयर की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
विज्ञापन