फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Leadership makes one feel lonely on top, I have gone through it: Narayana Murthy

Narayana Murthy: 'शीर्ष पर नेतृत्व अकेलापन महसूस कराता है, मैं इससे गुजरा हूं'; दिग्गज कारोबारी ने कही यह बात

Sun, 02 Apr 2023 04:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 02 Apr 2023 04:35 PM IST
सार

इंफोसिस के सह संस्थापक ने आगे कहा कि अच्छा नेतृत्व सही काम करने के बारे में भी है। यह सैकड़ों और हजारों लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के बारे में है जो मार्गदर्शन के लिए आपकी ओर देखते हैं।

विज्ञापन
Leadership makes one feel lonely on top, I have gone through it: Narayana Murthy
एन आर नारायण मूर्ति

विस्तार

नेतृत्व अकेलापन महसूस कराता है और मैं इससे गुजर चुका हूं। यह बात रविवार को दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने कही। वे अंजना दत्त द्वारा लिखी गई किताब 'आई डिड व्हाट आई हैड टू डू' के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। यह किताब उद्योगपति  मदन मोहनका की जीवन पर आधारित है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कि नेतृत्व सही काम करने और उन सैकड़ों और हजारों लोगों का विश्वास बढ़ाने के बारे में भी है जो मार्गदर्शन के लिए आपकी ओर देखता है। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शीर्ष पर नेतृत्व पूरी तरह से अकेला महसूस करता है और मैं इससे गुजर चुका हूं। मैने कल मदन को भी यह कहते हुए सुना कि ‘नेतृत्व बहुत अकेलापन महसूस करता है’। इसे मैं मदन और अब (उनके बेटे) मेहुल, दोनों में यह महसूस कर सकता हूं।
विज्ञापन


इंफोसिस के सह संस्थापक ने आगे कहा कि अच्छा नेतृत्व सही काम करने के बारे में भी है। यह सैकड़ों और हजारों लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के बारे में है जो मार्गदर्शन के लिए आपकी ओर देखते हैं। ऐसे लोग जो इस चिंता में खोए हुए हैं कि मेरे बच्चों और उनकी शिक्षा का क्या होगा? मेरे माता-पिता के स्वास्थ्य का क्या होगा, मैं अगले महीने अपने घर का किराया कैसे चुकाऊंगा। ऐसे हजारों लोगों को विश्वास प्रदान करना एक नेता की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनका पर लिखी गई किताब के बारे में बात करते हुए नारायण मूर्ति ने आगे कहा कि यब पुस्तक संक्षेप में इस बारे में है कि एक आदमी ने वह कैसे किया जो उसे करना था। किताब के शीर्षक को उन्होंने उपयुक्त है, क्योंकि ज्यादातर लोग यह समझ नहीं पाते हैं कि जब आप एक निश्चित निर्णय लेते हैं तो क्यों लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह किताब इस कहानी के बारे में है कि कैसे एक व्यक्ति ने हजारों लोगों को आत्मविश्वास देकर उनका नेतृत्व किया।


गौरतलब है कि उद्योगपति मदन मोहनका ने 1976 में टेगा इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना की थी। उन्होंने इसके अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया। इस समय उनके बेटे मेहुल कंपनी के प्रबंध निदेशक और ग्रुप सीईओ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed