फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Layoffs: list of 10 companies laid off employees in the last six months, know everything here

Layoffs: बीते छह माह में इन 10 दिग्गज कंपनियों ने निकाले हजारों कर्मचारी, जानें सबकुछ

Wed, 08 Feb 2023 06:36 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 08 Feb 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
जनवरी में ही कई टेक कंपनियों ने करीब 50 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कर्मचारियों की छंटनी का ताजा मामला जूम से जुड़ा हुआ है। दरअसल, जूम ने 1300 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है।
 
loader
Layoffs: list of 10 companies laid off employees in the last six months, know everything here
दिग्गज कंपनियों में छंटनी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

दुनियाभर में कई कंपनियां अपने यहां कर्मचारियों की छंटनी करने में जुटी हैं। अब इस सूची में नया नाम टेक कंपनी जूम का भी जुड़ गया है। जूम ने 1300 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। इससे पहले सोमवार को सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेल ने अपने 6000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है।


दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला लगातार जारी है। कोरोना महामारी के बाद अब दुनियाभर में मंदी का असर बढ़ रहा है। पिछले महीने जनवरी में ही कई टेक कंपनियों ने करीब 50 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। आइए जानते हैं कि पिछले छह महीनों में किन दस दिग्गज कंपनियों ने छंटनी की हैं? 

जूम
जूम - फोटो : Pixabay
1. जूम
कर्मचारियों की छंटनी का ताजा मामला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस कंपनी जूम से जुड़ा हुआ है। दरअसल, जूम ने 1300 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। यह कंपनी के कुल कार्यबल का 15 फीसदी है। कंपनी के सीईओ एरिक युआन ने कंपनी की वेबसाइट पर एक ब्लॉग पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।  

डेल कंपनी
डेल कंपनी - फोटो : SOCIAL MEDIA
2. डेल
सोमवार को डेल टेक्नोलॉजीज ने अपने 6000 से अधिक कर्मचारियों को को नौकरी से निकालने की घोषणा की। रिपोर्ट्स के अनुसार, डेल अपने वैश्विक कार्यबल से पांच फीसदी हिस्सा घटाने की योजना बना रही है। कंपनी के को-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेफ क्लार्क ने अपने कर्मचारियों के साथ साझा किए गए नोट में कहा कि बाजार चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है। क्लार्क के मुताबिक, कंपनी ने 2020 में भी इसी तरह की छंटनी की घोषणा की थी।

बायजू
बायजू - फोटो : byjus
3. बायजू 
सोमवार को ही सामने आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडटेक यूनिकॉर्न बायजू ने करीब 1,500 कर्मचारियों की छंटनी की है। मामले की जानकारी रखने वाले चार लोगों ने बताया कि बायजू ने कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन और ऑपरेशंस की आउटसोर्सिंग का हवाला देते हुए इन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इससे पहले अक्तूबर में भी बायजू ने करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जो उसके कार्यबल का पांच फीसदी था। 

मेटा
मेटा - फोटो : सोशल मीडिया
4. मेटा 
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने फेसबुक में और छंटनी के संकेत दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में अधिकारियों की बैठक में सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अधिक छंटनी की संभावना पर जोर दिया। मेटा कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 13 प्रतिशत कर्मचारियों की कटौती की थी, जो कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी थी।

स्विगी
स्विगी - फोटो : अमर उजाला
5. स्विगी 
फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने जनवरी में अपने 380 कर्मचारियों को बाहर निकालने की घोषणा की थी। कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि यह बहुत कठिन फैसला है। कंपनी ने 380 क्षमतावान कर्मचारियों को निकालने के बारे में बताया कि हम यह फैसला अपनी टीम को छोटा करने के लिए कर रहे हैं। कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने अपनी ओर से भेजे गए मेल में कर्मचारियों से बताया था कि फूड डिलीवरी क्षेत्र में ग्रोथ रेट धीमा हो गया है।

Google
Google - फोटो : iStock
6. अल्फाबेट 
जनवरी महीने में ही टेक दिग्गज गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने 12,000 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों के साथ साझा किए गए एक मेमो में यह जानकारी दी थी।

माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : पिक्साबे
7.  माइक्रोसॉफ्ट 
दुनिया की नंबर वन सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने जनवरी में 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। यह छंटनी कंपनी के कार्यबल की पांच प्रतिशत थी। माइक्रोसॉफ्ट में यह छंटनी मानव संसाधन और इंजीनियरिंग विभागों में हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर में माइक्रोसॉफ्ट ने विभिन्न विभागों में करीब 1,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी कुछ कर्मचारियों की छंटनी की थी।

अमेजन
अमेजन - फोटो : Amazon
8. अमेजन
जनवरी में आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन में छंटनी शुरू की थी। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने कहा था कि छंटनी से कंपनी से करीब 18000 से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी ने भारत में करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर किया है। अमेजन ने निकाले गए कर्मचारियों को ईमेल भेजकर पांच महीने के अग्रिम वेतन की पेशकश की थी। 

आईबीएम
आईबीएम - फोटो : social media
9. आईबीएम 
जनवरी माह में आईबीएम कॉर्प ने अपनी संपत्ति के कुछ हिस्सों के विनिवेश की योजना के तहत 3,900 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही में वार्षिक नकद लक्ष्य से चूकने के बाद यह फैसला लिया था।

ट्विटर
ट्विटर - फोटो : Social Media
10. ट्विटर 
जनवरी में आई नई रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने ट्विटर के प्रोडक्शन विभाग में 50 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई है। अक्टूबर में ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क ने  कई संगठनात्मक बदलाव किए और कुछ हफ्तों के भीतर उन्होंने 7,500 कमचारियों की छंटनी कर दी। यह छंटनी कुल कार्यबल का करीब 50 फीसदी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed