{"_id":"57ef7fde4f1c1b7927576189","slug":"largest-spectrum-sale-is-on-jio-among-contenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम सेल शुरू,जियो भी स्पेक्ट्रम की दौड़ में शामिल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
देश की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम सेल शुरू,जियो भी स्पेक्ट्रम की दौड़ में शामिल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया शनिवार सुबह से शुरू हो गई है। सरकार ने इन स्पेक्ट्रम की कीमत 5.66 लाख करोड़ रुपये रखी है। देश में सात दूरसंचार कंपनियां सात बैंड में कुल 2,354.55 मेगाहर्टज की नीलामी के लिए मैदान में हैं, जिसकी सरकार ने कीमत 5.66 लाख करोड़ रुपए (85 अरब डॉलर) निर्धारित की है।
विज्ञापन
इस नीलामी प्रक्रिया में भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, रिलायंस जियो इन्फोकॉम, रिलायंस कम्युनिकेशंस, आइडिया सेलुलर, एयरसेल और टाटा टेलीकम्युनिकेशन हिस्सा ले रही हैं। केंद्र सरकार ने इस नीलामी के जरिए 98,994.93 करोड़ रुपए की पूंजी जुटाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
नीलामी प्रक्रिया का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से शाम 7.30 बजे तक है। कुल सात बैंड में 2,300 से अधिक मेगाहर्टज के स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इसमें 700 मेगाहर्टज, 800 मेगाहर्टज, 900 मेगाहर्टज, 1,800 मेगाहर्टज, 2,100 मेगाहर्टज, 2,300 मेगाहर्टज और 2,500 मेगाहर्टज के स्पेक्ट्रम हैं।
विज्ञापन