{"_id":"638dd1aa6e7ec946036486df","slug":"l-t-bags-new-large-order-in-mumbai-ahmedabad-bullet-train-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bullet Train Project: बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से हो रहा काम, L&T को मिला एक और बड़ा आर्डर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bullet Train Project: बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से हो रहा काम, L&T को मिला एक और बड़ा आर्डर
Mon, 05 Dec 2022 04:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 05 Dec 2022 04:41 PM IST
सार
मुंबई एवं अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए मोदी सरकार बेहद तेज गति से काम कर रही है। इसी बीच, बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को मुंबई-अहमदाबाद उच्च गति रेल (एमएएचएसआर) का एक बड़ा ठेका मिला है। एमएएचएसआर को बुलेट ट्रेन परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलेट ट्रेन परियोजना अब आकार लेने लगी है। गुजरात में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचएसआरसीएल) से एमएएचएसआर के लिए एक और बड़ा ठेका मिला है। एमएएचएसआर को बुलेट ट्रेन परियोजना के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने इस बाबत सोमवार को शेयर बाजार को सूचना दी। कंपनी ने बताया कि नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने उसे 82 हेक्टेयर क्षेत्र में एक डिपो तैयार करने का ठेका मिला है। ये डिपो अहमदाबाद के साबरमती में तैयार किया जाना है। हालांकि, कंपनी ने इस ठेके के मूल्य का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसका आकार 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) ने जानकारी देते हुए बताया कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के भवन एवं कारखाना कारोबार को एनएचएसआरसीएल से गुजरात में साबरमती डिपो के निर्माण का ठेका मिला है। वह इस काम को सोजिज कॉरपोरेशन के साथ गठजोड़ में पूरा करेगी।
विज्ञापन
18 घंटे चलेगी बुलेट ट्रेन
इस परियोजना को इस तरह विकसित किया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। ट्रेन सुबह 6 बजे से चलनी शुरू होगी और रात 12 बजे तक चलेगी। व्यस्त समय में 20 मिनट पर और गैर-व्यस्त समय में आधे घंटे पर ट्रेन मिलेगी।