फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   L&T and US-based GA-ASI partner to manufacture advanced unmanned aircraft systems in India

Indian Army: एलएंडटी और अमेरिकी जीएएएसआई में साझेदारी, भारत में बनेगी अत्याधुनिक मानवरहित विमान प्रणाली

Fri, 31 Oct 2025 01:56 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 31 Oct 2025 01:56 PM IST
सार

एलएंडटी ने भारतीय सेना के लिए मानवरहित विमान प्रणाली बनाने के लिए अमेरिकी कंपनी के साथ समझौता किया है। यह साझेदारी भारत में रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और स्वदेशी एयरोस्पेस निर्माण को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है

विज्ञापन
L&T and US-based GA-ASI partner to manufacture advanced unmanned aircraft systems in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

इंफ्रास्ट्रक्चर दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शुक्रवार को अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक. (जीएएएसआई) के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत भारतीय सेना के लिए दोनों कंपनियां मीडियम ऑल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्यूरेंस (MALE) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (RPAS) का निर्माण भारत में करेंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ED: वकीलों से पूछताछ पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती; ईडी के समन रद्द, जांच एजेंसियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी

विज्ञापन

एलएंडटी रक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम में लेगी हिस्सा 

कंपनी ने बयान में कहा कि इस गठजोड़ के तहत एलएंडटी की इंजीनियरिंग, सटीक विनिर्माण और डिफेंस-एयरोस्पेस सेक्टर में सिस्टम इंटीग्रेशन की विशेषज्ञता व जीएएएसआई की परिचालन क्षमता का उपयोग किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी के तहत एलएंडटी रक्षा मंत्रालय के आगामी 87 एमएएलई आरपीएएस कार्यक्रम में भाग लेगी, जहां एलएंडटी प्रमुख बोलीदाता होगी और जीए-एएसआई प्रौद्योगिकी साझेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

MQ-श्रृंखला RPAS का उत्पादन संभव

इस सहयोग से GA-ASI के MQ-श्रृंखला RPAS का उत्पादन संभव हो सकेगा, जो युद्ध में सिद्ध हैं। इसमें कहा गया है कि ये विमान विश्व भर में व्यापक रूप से कार्यरत हैं व निगरानी और हमले के अभियानों में लाखों घंटे उड़ान भर चुके हैं।

एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में बढ़ती आत्मनिर्भरता 

एलएंडटी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसएन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि यह साझेदारी भारत को स्वदेशी रूप से अत्याधुनिक मानवरहित प्लेटफार्मों के निर्माण का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। यह गठबंधन भारत की रक्षा क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed