{"_id":"668dd9fb9ce390e586071643","slug":"khadi-and-village-industries-commission-provide-employment-to-more-than-10-lakh-people-in-2023-24-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job: खादी एवं ग्रामोद्योग ने दिए 10 लाख से अधिक रोजगार, पहली बार सालाना कारोबार 1.50 लाख करोड़ रुपये पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Job: खादी एवं ग्रामोद्योग ने दिए 10 लाख से अधिक रोजगार, पहली बार सालाना कारोबार 1.50 लाख करोड़ रुपये पहुंचा
Wed, 10 Jul 2024 06:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:16 AM IST
सार
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा, रोजगार में वृद्धि ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया। उन्होंने कहा, 2013-14 के बाद से 10 वर्षों में खादी एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों में नए रोजगार का सृजन 81 फीसदी बढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
खादी एवं ग्रामोद्योग का सालाना कारोबार 2023-24 में पहली बार 1.50 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस दौरान इसने 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिए। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा, रोजगार में वृद्धि ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया। उन्होंने कहा, 2013-14 के बाद से 10 वर्षों में खादी एवं ग्रामोद्योग गतिविधियों में नए रोजगार का सृजन 81 फीसदी बढ़ गया। इस अवधि में उत्पादन 315 फीसदी और खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में 400 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
2024-25 में 23,100 करोड़ रुपये का होगा गेमिंग उद्योग
भारतीय गेमिंग उद्योग चालू वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत बढ़कर 23,100 करोड़ रुपये का हो सकता है। ग्रांट थॉर्नटन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ऑनलाइन गेमर्स की संख्या चीन से आगे निकलकर 44.2 करोड़ पहुंच गई है। रिपोर्ट में गेमिंग उद्योग के लिए व्यापक आचार संहिता की वकालत की गई, जो जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नैतिक व्यवहार के मानक निर्धारित करती हो।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय गेमिंग उद्योग ने घरेलू और वैश्विक निवेशकों से 2.8 अरब डॉलर जुटाए हैं। 28 फीसदी जीएसटी ने इस क्षेत्र पर काफी प्रभाव डाला है। इससे बड़े पैमाने पर छंटनी हुई और कर के बोझ से कुछ स्टार्टअप बंद हो गए।
विज्ञापन