फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala HC declines to stay SFIO probe against KSIDC, CMRL, CM's daughter's firm

Biz Updates: केरल हाईकोर्ट का CM की बेटी के फर्म की SFIO जांच पर स्टे लगाने से इनकार, करोबार जगत की अहम खबरें

Wed, 07 Feb 2024 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 07 Feb 2024 06:41 PM IST
सार

Biz Updates: कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और एसएफआईओ की ओर से पेश हुए एससीजीसी ने कहा कि अदालत ने केएसआईडीसी को जांच एजेंसी द्वारा मांगे गए दस्तावेज पेश करने का निर्देश देने वाले नोटिसों में हस्तक्षेप करने से भी इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Kerala HC declines to stay SFIO probe against KSIDC, CMRL, CM's daughter's firm
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को सरकारी कंपनी केएसआईडीसी, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी की कंपनी और कोच्चि स्थित खान कंपनी सीएमआरएल के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के वरिष्ठ वकील (एससीजीसी) आरवी श्रीजीत ने बताया कि न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम (केएसआईडीसी) की याचिका पर तीन कंपनियों में एसएफआईओ द्वारा जांच रोकने से इनकार कर दिया गया। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और एसएफआईओ की ओर से पेश हुए एससीजीसी ने कहा कि अदालत ने केएसआईडीसी को जांच एजेंसी द्वारा मांगे गए दस्तावेज पेश करने का निर्देश देने वाले नोटिसों में हस्तक्षेप करने से भी इनकार कर दिया। एससीजीसी श्रीजीत ने कहा कि अदालत ने हालांकि उन्हें 2012-13 से अब तक की अवधि के लिए टैली या किसी अन्य सॉफ्टवेयर में रखे खातों की किताब दाखिल करने के लिए समय मांगने की स्वतंत्रता दी है।
विज्ञापन


2027 तक क्रूड ऑयल की मांग बढ़ने के मामले में चीन से आगे निकलेगा भारत
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने बुधवार को कहा कि भारत 2027 में वैश्विक तेल मांग के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा क्योंकि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में परिवहन और उद्योगों की खपत स्वच्छ ऊर्जा और विद्युतीकरण के लिए एक बड़े पहल के बावजूद बढ़ने का अनुमान है। पेरिस स्थित एजेंसी ने यहां इंडिया एनर्जी वीक में जारी इंडियन ऑयल मार्केट आउटलुक टू 2030 रिपोर्ट में कहा कि देश की तेल मांग 2023 में 54.8 लाख बैरल प्रतिदिन से बढ़कर 2030 में 66.4 लाख बैरल प्रतिदिन हो जाएगी। तेलों की मांग बढ़ने के मामले में चीन नंबर एक पर है। वहीं भारत दूसरे नंबर पर है। रिपोर्ट में आईईए द्वारा दिए गए आंकड़े घरेलू और निर्यात के लिए कच्चे तेल को ईंधन के रूप में बदलने से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed