फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala: Finance Minister said domestic economy is attractive for investors, growth rate will be 7pc

Kerala: वित्त मंत्री ने कहा- अनिश्चितता के बीच निवेशकों के लिए आकर्षक है घरेलू अर्थव्यवस्था, 7% रहेगी विकास दर

Thu, 03 Nov 2022 06:30 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 03 Nov 2022 06:30 AM IST
सार

वित्त मंत्री कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी का छठा दौर बृहस्पतिवार को शुरू करेंगी। इस दौर की नीलामी की शुरुआत के लिए राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि होंगी। कोयला मंत्रालय ने कहा, खदानों का विवरण, नीलामी की शर्तें, समयसीमा आदि की जानकारी एमएसटीसी के नीलामी मंच पर देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
Kerala: Finance Minister said domestic economy is attractive for investors, growth rate will be 7pc
Nirmala Sitharam - फोटो : ANI

विस्तार

भले ही दुनिया आर्थिक अनिश्चितता से जूझ रही है, पर भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल तत्व मजबूत हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था स्पष्ट रूप से निवेशकों के लिए आकर्षक बनी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि युद्ध की एक वैश्विक स्थिति है, खासकर उन देशों में जो कच्चे माल के स्रोत हैं। चाहे वह ईंधन, खाद या खाद्य संबंधित कच्चे माल हों। इससे दुनिया में बहुत असुरक्षा पैदा हो रही है और चुनौतियां जारी हैं। इस अनिश्चित माहौल के बीच दुनिया भारत को निश्चित स्तर के एक शांत द्वीप के रूप में देख रही है। 

विज्ञापन


कर्नाटक में निवेश सम्मेलन में उन्होंने कच्चे माल के आयात आदि को प्रभावित करने वाली वैश्विक राजनीतिक स्थिति के बारे में कहा कि विभिन्न देश अब दुनिया के विभिन्न हिस्सों से इन सामग्रियों के स्रोत के लिए खुद को समायोजित कर रहे हैं। हालांकि, इसका न केवल उद्योगों पर बल्कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं और वैश्विक व्यापार की वृद्धि पर भी असर पड़ा है। लेकिन, भारतीय अर्थव्यवस्था पर मजबूत आर्थिक बुनियाद और बेहतर नीतियों की वजह से अनिश्चितताओं और बाहरी चुनौतियों का ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर उद्योगों का किया गया समर्थन
सीतारमण ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को बाहरी तत्वों से गंभीर रूप से खतरा नहीं होगा। सरकार ने उन उद्योगों को बहुत समर्थन दिया, जिनकी उन्हें आवश्यकता थी। यह भी सुनिश्चित किया गया कि इन चुनौतियों के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को सावधानीपूर्वक संभाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी के छठे दौर की आज से शुरुआत करेंगी वित्त मंत्री
वित्त मंत्री कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी का छठा दौर बृहस्पतिवार को शुरू करेंगी। इस दौर की नीलामी की शुरुआत के लिए राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि होंगी। कोयला मंत्रालय ने कहा, खदानों का विवरण, नीलामी की शर्तें, समयसीमा आदि की जानकारी एमएसटीसी के नीलामी मंच पर देखी जा सकती हैं। नीलामी दो चरण की पारदर्शी प्रक्रिया के जरिये ऑनलाइन तरीके से होगी। अब तक 64 खदानों की वाणिज्यिक नीलामी की है।


खुदरा ई-रुपये का परीक्षण इसी माह शुरू : आरबीआई
थोक ई-रुपये के पायलट परीक्षण के बाद आरबीआई इसी माह खुदरा ई-रुपये का परीक्षण शुरू करेगा। तारीख की घोषणा अलग से होगी। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा, केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) की शुरुआत देश में मुद्राओं के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण है। ई-रूपी से कारोबार करने का तरीका काफी हद तक बदल जाएगा।  

  • उन्होंने कहा, आरबीआई निकट भविष्य में सीबीडीसी को पूरी तरह पेश करना चाहता है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई। 
  • कुछ तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी चुनौतियां हो सकती हैं। आरबीआई उन सभी पहलुओं को दूर कर सीबीडीसी को इस तरह पेश करना चाहता है ताकि समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed