फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala ED special court dismisses Sivasankar bail plea in LIFE Mission case Latest News Update

Life Mission Scam Case: केरल में पूर्व मुख्य सचिव की जमानत याचिका खारिज, ईडी की विशेष कोर्ट का फैसला

Fri, 26 May 2023 02:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 May 2023 02:04 PM IST
सार

Life Mission Scam Case: ईडी ने केरल सीएमओ के पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक, एम शिवशंकर ने 2019 के लाइफ मिशन घोटाले में कथित रूप से रिश्वत के रूप में कमीशन जुटाने में सक्रिय सहयोग दिया।

विज्ञापन
Kerala ED special court dismisses Sivasankar bail plea in LIFE Mission case Latest News Update
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

एक विशेष प्रवर्तन निदेशालय की अदालत ने शुक्रवार को लाइफ मिशन घोटाला मामले में केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने उन्हें 14 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इस साल अप्रैल में केरल उच्च न्यायालय ने भी जीवन मिशन घोटाला मामले में शिवशंकर की जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि शिवशंकर का केरल की सत्तारूढ़ पार्टी में बहुत प्रभाव है। वह विशेष रूप से मुख्यमंत्री के करीबी हैं। इसी मामले में शिवशंकर की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका में शिवशंकर ने कहा कि गिरफ्तारी एक राजनीतिक स्टंट है। याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई सीधा आरोप नहीं है। पूरा मामला प्रवर्तन निदेशालय द्वारा याचिकाकर्ता को टारगेट करने का है, क्योंकि याचिकाकर्ता केरल के मुख्यमंत्री का करीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने केरल सीएमओ के पूर्व प्रमुख सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार किया था। ईडी के मुताबिक, एम शिवशंकर ने 2019 के लाइफ मिशन घोटाले में कथित रूप से रिश्वत के रूप में कमीशन जुटाने में सक्रिय सहयोग दिया। लाइफ मिशन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की प्राथमिकी और केरल सरकार के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) की शिकायत से जुड़ा है, जो यूनिटेक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और साने वेंचर्स एलएलपी के खिलाफ है। मामला लाइफ मिशन परियोजना से कुछ व्यक्तियों द्वारा प्राप्त संदिग्ध आर्थिक लाभ और कुछ लोक सेवकों सहित विभिन्न व्यक्तियों द्वारा प्राप्त अवैध रिश्वत से जुड़ा है।

क्या है मामला?

लाइफ मिशन योजना के माध्यम से त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी में 140 परिवारों के लिए घर बनाने करार किया गया था। इस योजना कि लिए 18.50 करोड़ रुपये में से 14.50 करोड़ रुपये रेड क्रीसेंट द्वारा संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के माध्यम से दिए गए हैं। अनुबंध में शेष राशि का उपयोग करके एक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के निर्माण का उल्लेख किया गया है। यूनिटेक बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक संतोष एपन ने बताया था कि स्वप्ना सुरेश सहित आरोपियों ने प्रोजेक्ट के लिए 4.48 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। इसके बाद आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरिथ पीएस ने शिवशंकर पर रिश्वत लेने में मिलीभगत का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed