फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kenichi Ayukawa says lack of semiconductors is a golden opportunity for the Indian automobile industry

सियाम अध्यक्ष केनिची आयुकावा बोले: सेमीकंडक्टर की कमी भारतीय वाहन उद्योग के लिए बड़ा मौका

Fri, 27 Aug 2021 06:51 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 06:51 AM IST
सार

  • सेमीकंडक्टर की कमी दुनियाभर के वाहन उद्योग के लिए बड़ी चुनौती
  • 30% तक बढ़ेगी वाहन उपकरण उद्योग की कमाई

विज्ञापन
Kenichi Ayukawa says lack of semiconductors is a golden opportunity for the Indian automobile industry
Automobile sector - फोटो : Social

विस्तार

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी दुनियाभर के वाहन उद्योग के लिए बड़ी चुनौती है। भारतीय उपकरण निर्माता कंपनियां इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं। अगर सरकार का साथ निवेश मिले, तो हम सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में दुनिया की अगुवाई भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के 61वें सम्मेलन में आयुकावा ने कहा कि वाहन उद्योग के साथ विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी आधारित उपकरणों की मांग कई गुना बढ़ गई है। महामारी की चुनौती के बीच वैश्विक आपूर्ति शृंखला पहले से ही बहुत जटिल है और ऐसे व्यवधान चुनौतियां बढ़ा देते हैं। इसलिए हमें बढ़ती चुनौतियों के साथ तालमेल बिठाना होगा।
विज्ञापन


केनिची आयुकावा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टरों की आपूर्ति पर कई वजहों से जोखिम है। इसने पिछले साल से घरेलू वाहन उद्योग को प्रभावित किया और यह अब भी चुनौती बनी हुई है। इसे बनाने के लिए बड़े निवेश की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले वाहन उद्योग इसकी भरपाई नहीं कर सकता। सभी क्षेत्रों के साथ की जरूरत है। सरकार कुछ दीर्घकालिक उपाय कर रही है। उम्मीद है कि दुनिया के अन्य निवेशक भारत में इस अवसर का लाभ उठाएंगे। एजेंसी

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष टीवी नरेंद्रन ने कहा कि ई-मोबिलिटी के तेजी से बढ़ने के बीच सेमीकंडक्टर अधिक महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इसलिए भारत को सेमीकंडक्टर क्षमताएं बढ़ाने की जरूरत है।

एक पारिस्थितिकी तंत्र, देश, उद्योग, सामूहिक या व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए इन क्षमताओं में निवेश करना महत्वपूर्ण है। हालांकि, इन क्षमताओं को बढ़ाने में अभी समय लगेगा। मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित कई घरेलू वाहन निर्माता कंपनियों को सेमीकंडक्टर की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

30% तक बढ़ेगी वाहन उपकरण उद्योग की कमाई
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा का कहना है कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सुधार और मजबूत निर्यात के दम पर 2021-22 के दौरान घरेलू वाहन उपकरण उद्योग की कमाई 20-30 फीसदी बढ़ सकती है। इसके अलावा, इस दौरान सभी क्षेत्रों (यात्री एवं वाणिज्यिक वाहन) में दहाई अंकों में वृद्धि की संभावना है। हालांकि, प्रमुख कच्चे माल की कीमतें और सेमीकंडक्टर की कमी उद्योग की चिंता की बात है। यात्री वाहन में मजबूत मांग जारी रहेगी। 

घरेलू वाहन उपकरण उद्योग को उत्पादन में स्थानीयकरण पहल को लागू करने, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों में निवेश बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। साथ ही उद्योग को इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के लिए अनुसंधान और कार्यबल तैयार करने पर भी ध्यान देना चाहिए। -महेंद्र नाथ पांडेय, भारी उद्योग मंत्री

भारतीय ऑटोमोबाइल और उपकरण उद्योग को वाहनों के विभिन्न हिस्सों के लिए चीन पर अपनी आयात निर्भरता खत्म करने के साथ ऐसी वस्तुओं के स्थानीयकरण पर जोर देना चाहिए।  -अमिताभ कांत सीईओ, नीति आयोग


वाहन उपकरण उद्योग को अनुसंधान एवं विकास में और ज्यादा निवेश करने की जरूरत है। इसके अलावा, वाहन उपकरण निर्यात को और बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है, जो अभी कुल वाहन वैश्विक व्यापार का सिर्फ 1.2 प्रतिशत है।  -आरसी भार्गव, चेयरमैन मारुति सुजुकी इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed