फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Golf Association is a 'public authority' under RTI Act, declares HC

Karnataka: कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन आरटीआई अधिनियम के तहत एक 'सार्वजनिक प्राधिकरण', HC ने दिया ये निर्देश

Thu, 04 May 2023 11:01 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 04 May 2023 11:01 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक सूचना आयोग (केआईसी) ने 14 अक्टूबर, 2014 को एक आदेश में आरटीआई अधिनियम की धारा 2 (एच) के तहत केजीए को सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित किया था।केजीए ने इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

विज्ञापन
Karnataka Golf Association is a 'public authority' under RTI Act, declares HC
कर्नाटक हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए) की याचिका को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने कर्नाटक सूचना आयोग (केआईसी) के फैसले को बरकरार रखा है कि यह सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत एक 'सार्वजनिक प्राधिकरण' है। कर्नाटक सूचना आयोग (केआईसी) ने 14 अक्टूबर, 2014 को एक आदेश में आरटीआई अधिनियम की धारा 2 (एच) के तहत केजीए को सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित किया था। 

विज्ञापन


केजीए ने इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति एनएस संजय गौड़ा ने अंतिम दलीलें सुनीं और हाल ही में याचिका पर अपना फैसला सुनाया। इससे पहले दायर याचिकाओं में उच्च न्यायालय ने कहा था कि कर्नाटक सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत सोसाइटियां जैसे बेंगलुरु टर्फ क्लब, मैसूर रेस क्लब, लेडीज क्लब और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) जिन्हें सरकार ने पट्टे के आधार पर जमीन दी थी, वे सार्वजनिक प्राधिकरण हैं क्योंकि लीज के तहत भूमि देने से इन क्लबों को सरकार द्वारा काफी हद तक वित्तपोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने केजीए पर अपने फैसले में कहा, 'इस याचिका के साथ पेश किए गए सरकारी आदेश से संकेत मिलता है कि 124 एकड़ जमीन याचिकाकर्ता संघ को 17 मई, 2010 से 30 साल की अवधि के लिए पट्टे पर दी गई है, बशर्ते याचिकाकर्ता नए पट्टे की अवधि के लिए लीज किराए के रूप में वार्षिक सकल आय का दो प्रतिशत का भुगतान करे।' उच्च न्यायालय ने कहा कि इस प्रकार केजीए एक सार्वजनिक प्राधिकरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed