फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kailash Mansarovar Yatra Will Be More Expensive Than Before, China Has Increased Fee by 20 Thousand News

Kailash Mansarovar Yatra: पहले से ज्यादा खर्चीली होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, चीन ने 20 हजार तक बढ़ाया शुल्क

Mon, 19 May 2025 08:39 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 19 May 2025 08:39 AM IST
सार

कोविड-19 महामारी के चलते 2019 में बंद हुई कैलाश-मानसरोवर यात्रा अगले महीने से फिर होने जा रही है। यात्रा को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा को लेकर तैयारियां भी जोरों पर हैं। तैयारियां अंतिम चरणों में है।

विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra Will Be More Expensive Than Before, China Has Increased Fee by 20 Thousand News
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पांच वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा होने जा रही है। हालांकि इस बार यात्रा पहले से खर्चीली होगी। चीन ने 17 से 20 हजार तक शुल्क बढ़ा दिया है। दरअसल, यात्रा दो मार्गों से होती है। पहला उत्तराखंड का लिपुलेख मार्ग है और दूसरा नाथूला के रास्ते। 

विज्ञापन


लिपुलेख मार्ग से कितना आएगा खर्च?
लिपुलेख मार्ग से यात्रा पर इस बार 1.84 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें 95 हजार चीन की फीस होगी। 2019 में 1.30 लाख रुपये खर्च होते थे। तब चीन का शुल्क 77 हजार रुपये था। 
विज्ञापन


नाथूला मार्ग से कितना खर्च करना होगा?
दूसरी ओर नाथूला मार्ग से यात्रा की तैयारियां तेज हैं। इस मार्ग से यात्रा करने पर चीन प्रति यात्री 2.05 लाख रुपये वसूल करेगा। इस मार्ग से यात्रा पर कुल खर्च 2.84 लाख रुपये आएगा। दोनों मार्गों से 17000 से 25000 रुपये तक खर्चा बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जलवायु अनुकूलन केंद्र स्थापित किए जा रहे
सिक्किम सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई है। विधायक थिनले शेरिंग भूटिया ने कहा कि राज्य की राजधानी गंगटोक और नाथू ला के बीच दो जलवायु अनुकूलन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

लगेगा ज्यादा समय
पहले लिपुलेख से कैलाश मानसरोवर यात्रा में 20-21 दिन लगते थे जबकि इस बार 23 दिन लगेंगे। इसका कारण यात्रियों का दिल्ली में 12 दिन गुजारना शामिल है। सिर्फ नौ दिन तिब्बत में गुजरेंगे। वहीं नाथू ला से यात्रा में 25 दिन लगेंगे। पहले 23 दिन लगते थे। इस बार यात्री 10 दिन तिब्बत तो 15 दिन भारत में बिताएंगे।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 कब शुरू होगी?
कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से शुरू हो रही है, जो कि अगस्त महीने तक जारी रहेगी। इस अवधि में लगभग 250 यात्रियों को दर्शन करने का मौका मिलेगा। यात्रियों का चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत होता है। 


कैलाश मानसरोवर यात्रा का रजिस्ट्रेशन
मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की आधिकरिक वेबसाइट https://kmy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। हर साल आवेदन प्रक्रिया मार्च से अप्रैल माह तक चलती है। इस वर्ष  पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 13 मई रही। पंजीकरण के लिए पासपोर्ट और फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed