फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jyotiraditya Scindia appeal to states reduce VAT on jet fuel then air traffic will get speed

Civil Aviation News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की राज्यों से अपील, जेट ईंधन पर घटाएं वैट तो एयर ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 12:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Nov 2021 12:16 PM IST
सार

Jyotiraditya Scindia appeal to states: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयर ट्रैफिक बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील की है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि राज्य एक बार फिर जेट ईंधन पर वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) कम करें। 

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia appeal to states reduce VAT on jet fuel then air traffic will get speed
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI

विस्तार

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयर ट्रैफिक बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील की है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि राज्य एक बार फिर जेट ईंधन (ATF) पर वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) कम करें। इस कदम से एयर ट्रैफिक को बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


कोरोना के प्रभाव से उबर रहा एविएशन क्षेत्र 
सिविल एविएशन का क्षेत्र कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित रहा है। लेकिन अब देश में बढ़ती टीकाकरण की रफ्तार और कोरोना के मामलों में कमी के बाद धीरे-धीरे यह क्षेत्र वापसी की राह पर लौट रहा है और एयर ट्रैफिक कोरोना-पूर्व के स्तर के करीब पहुंच रहा है।
विज्ञापन


ईंधन की कीमतों में उछाल जारी 
ईंधन की कीमतों में हाल के महीनों में काफी उछाल आया है, जेट ईंधन भी इसमें शामिल है। हालांकि, अभी कुछ राज्यों ने अपने यहां जेट ईंधन से वैट कम किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन राज्यों की सराहना करते हुए कहा है कि ईंधन कर में कमी करने के बाद एयर ट्रैफिक गतिविधियों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी इस दिशा में कदम आगे बढ़ाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैट घटाने से ये होगा फायदा
जेट ईंधन एक विमान परिचालन का एक बड़ा हिस्सा होता है। ATF पर वैल्यू ऐडेड टैक्स (VAT) को कम करने से कॉस्ट में कमी आएगी, जिसका सीधा प्रभाव एयर ट्रैफिक पर भी पड़ेगा। नागर विमानन मंत्री ने सिविल एविएशन क्षेत्र को मजबूत देने के लिए सभी हितधारकों के सहयोग और समर्थन पर जोर दिया। 

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा
घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्तूबर में 70.46 फीसदी की दर से बढ़ी है। नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) के अनुसार, इस तेजी के साथ हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 89.85 लाख पर पहुंच गई है। पिछले वर्ष समान माह में यह आंकड़ा 52.71 लाख था। 


देश में फ्लाइंग/पायलट प्रशिक्षण देना जरूरी
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विंग्स इंडिया कार्यक्रम 2022 के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि हमें वर्तमान में 9,500 पायलटों की जरूरत है और 40 फीसदी से अधिक पायलट प्रशिक्षण के लिए विदेश जाते हैं। इसमें विदेशी मुद्रा खर्च होती है। एक पायलट को प्रशिक्षण दिलाने में लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये का खर्च आता है। इसलिए हमें अपने देश में फ्लाइंग/पायलट प्रशिक्षण देना शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed